13.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली BJP टीम में हो सकता है बदलाव, खबर लगते ही पार्टी...

दिल्ली BJP टीम में हो सकता है बदलाव, खबर लगते ही पार्टी में पद मांगने वालों की भीड़ बढ़ी

Published on

नई दिल्ली

पिछले एक हफ्ते से दिल्ली बीजेपी टीम में संगठनात्मक बदलाव के कयास लगाए जा रहे हैं। लेकिन, बीजेपी पदाधिकारी बदलाव को लेकर अपना पत्ता नहीं खोल रहे हैं। टीम में क्या बदलाव करना हैं और किन नए चेहरों को शामिल करना है, उनकी लिस्ट तैयार हो चुकी है। ऐन मौके पर शीर्ष नेतृत्व कोई बड़ा फेरबदल का आदेश नहीं देता, तो शनिवार को लिस्ट जारी कर दी जाएगी। दिल्ली बीजेपी संगठन में कुल 22 लोगों की टीम होती है।

लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर बदलाव
वीरेंद्र सचदेवा को पहले दिल्ली बीजेपी का कार्यकारी अध्यक्ष और मार्च में उन्हें अध्यक्ष बनाया गया। नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्ति के बाद से ही दिल्ली बीजेपी में संगठनात्मक बदलाव नहीं हो पाया है। करीब 4 महीने के अर्से के बाद पिछले एक हफ्ते से संगठनात्मक बदलाव के कयास लगाए जा रहे हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है बदलाव तो पहले ही हो जाता, लेकिन एक महीने के जनसंपर्क अभियान के चलते इसे कुछ समय के लिए टाल दिया गया था। दिल्ली बीजेपी टीम में एक अध्यक्ष, 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 मंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक संगठन महामंत्री होते हैं। प्रदेश स्तर पर इन पदों पर ही कुछ नए चेहरे की नियुक्ति करना है। बदलाव अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर किया जाएगा। कोर टीम में उन लोगों को जगह दी जाएगी, जो पिछले कुछ समय से ग्राउंड पर पसीना बहा रहे हैं और लोगों के बीच पकड़ मजबूत है।

एक व्यक्ति एक पद
पार्टी सूत्रों के अनुसार कोर टीम में बदलाव के बाद 14 जिलों के अध्यक्षों के नाम की घोषणा की जाएगी। संगठन महामंत्री से सलाह के बाद हर पद के लिए 3-4 संभावित नामों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिनका पार्टी में प्रदर्शन बेहतर, अच्छा संपर्क और अनुभव हैं। किसी अन्य पद पर आसीन व्यक्ति को कोर टीम में जगह नहीं मिलेगी। एक व्यक्ति, एक पद के फॉर्म्युले को अपनाया गया है। कयास लगाया जा रहा है कि जिन्हें लगातार कई बार से टीम में जगह मिल रही है, उन्हें इस बार ड्रॉप किया जा सकता है।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

भोपाल नगर निगम फर्जी बिल घोटाला: लोकायुक्त ने सर्वर की हार्ड डिस्क जब्त की, 10 साल का रिकॉर्ड जांच के दायरे में

भोपाल राजधानी भोपाल नगर निगम में बिना काम कराए फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपये...