10.7 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपालछिंदवाड़ा किसी का गढ़ नहीं, गड़बड़ है... CM मोहन यादव ने कमलनाथ...

छिंदवाड़ा किसी का गढ़ नहीं, गड़बड़ है… CM मोहन यादव ने कमलनाथ को लिया आड़े हाथ

Published on

छिंदवाड़ा ,

छिंदवाड़ा में बीजेपी उम्मीदवार विवेक बंटी साहू ने नामांकन दाखिल किया है. इस दौरान बीजेपी ने शक्ति प्रदर्शन किया और फिर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक चुनावी रैली को संबोधित किया. यहां उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मैंने जानकारी निकली, तो मालूम हुआ कि छिंदवाड़ा का बच्चा कभी सांसद नहीं बना. ⁠ये किसी का गढ़ नहीं, गड़बड़ है.

वह (कमलनाथ) ⁠37 हजार वोटें से जीते तो क्या जीते? वो बोलते हैं कि हनुमान भक्त हैं, तो जाम सावली हनुमान मंदिर में एक ईंट लगा देते. ⁠छिंदवाड़ा में 40 साल बाद भी रोकर, भावुक होकर वोट मांगे तो शर्म करो. ⁠पूरा जीवन आप संसद रहे और जब हटे तो बेटे को ले आए? कोई राजा महाराजा हो क्या?

सीएम मोहन यादव यहीं नहीं रुके. उन्होंने कमलनाथ को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि हेलीकॉप्टर भी अपने घर में उतारोगे. जनता सब जानती है. जो हवा में उड़ता है, उसको हवा में उड़ना जानती है. ⁠आप सोनिया गांधी हों या केजरीवाल, कानून सबके लिए बराबर है. आज सब बेईमान चिल्ला रहे हैं मोदी से बचाओ. ⁠देश की जनता अब इन्हें कैसे माफ करे. ⁠एमपी में जहां-जहां भगवान राम या कृष्ण आए थे, उन सब जगहों को विकसित किया जाएगा. अब मोदी जी का समय है. पाकिस्तान के बाप में दम नहीं है कि बॉर्डर पर कुछ कर सके.

दिग्विजय जबरदस्ती के प्रत्याशी, पानी-बिजली के दुश्मन
इससे पहले राजगढ़ लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह को भी सीएम मोहन यादव ने आड़े हाथ लिया था. उनकी घेराबंदी के लिए मोहन यादव बीनागंज पहुंचे थे. नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि बीजेपी के रोडमल नागर जबरदस्त प्रत्याशी हैं और दिग्विजय सिंह जबरदस्ती के प्रत्याशी हैं.

सीएम मोहन यादव ने दिग्विजय सिंह को पानी-बिजली-सड़क का दुश्मन करार देते हुए कहा कि उन्हें केवल सांसद बनने का शौक है. पिछले लोकसभा चुनाव में वह भोपाल से लड़े थे और 4 लाख से अधिक वोट से चुनाव हार गए थे. दिग्विजय सिंह कहते हैं कि उनकी इच्छा के खिलाफ कांग्रेस ने टिकट दे दिया. जो लड़ने के पहले निराशाजनक बात करे, जिसके मन में जीतने की ललक न हो, उसका उठावना हो चुका है.

 

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...