12.1 C
London
Thursday, June 11, 2026
Homeराष्ट्रीयचीन ने फिर किया LAC के पास सैन्याभ्यास, भारत से बढ़ सकता...

चीन ने फिर किया LAC के पास सैन्याभ्यास, भारत से बढ़ सकता है तनाव

Published on

नई दिल्ली

भारत और चीन के बीच संबंधों में पिछले कुछ साल से काफी खटास देखने को मिली है। एलएसी (LAC) मुद्दे पर दोनों देशों के बीच संबंधों में दरार पड़ी है। हालांकि अक्टूबर में दोनों देशों ने इस मामले पर बातचीत की। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भी रूस के कज़ान शहर में आयोजित 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में एक-दूसरे से मुलाकात की थी। 5 साल बाद दोनों देश के लीडर्स के बीच यह मुलाकात हुई थी, जिसके दौरान LAC पर भी चर्चा हुई थी। भारत-चीन के बीच तनाव को कम करने के लिए दोनों देशों ने बॉर्डर से अपनी सेना को पीछे हटाने का भी फैसला लिया था। लेकिन चीन अभी भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।

चीन ने किया LAC के पास सैन्याभ्यास
भारत इस समय गणतंत्र दिवस की तैयारी में है। इसी बीच चीन ने एक बड़ा कदम उठाया है। चीन की सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने LAC के पास सैन्याभ्यास किया। चीन की सेना का यह सैन्याभ्यास शिनजियांग मिलिट्री कमांड के रेजिमेंट के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान चीन की सेना ने ड्रोन्स, कई हथियारों और कई एडवांस सिस्टम्स का भी इस्तेमाल किया।

दोनों देशों में बढ़ सकता है तनाव
चीन की इस हरकत से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ सकता है। पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग की मुलाकात के साथ ही भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल  और चीन के विदेश मंत्री वांग यी के बीच हुई मुलाकात के दौरान भी एलएसी मुद्दे पर बातचीत हुई थी। इस बातचीत में दोनों देशों की सेना को बॉर्डर से पीछे हटाना और फिर से पेट्रोलिंग शुरू करना अहम विषय थे। हालांकि इसके बावजूद चीन का LAC पर सैन्याभ्यास करना कोई छोटी बात नहीं है। यह साफ है कि चीन ने यह कदम एक रणनीति के तहत उठाया है। ऐसे में ‘ड्रैगन’ के इस कदम से भारत और चीन के बीच तनाव बढ़ सकता है।

भारतीय विदेश मंत्री भी LAC समझौते को बता चुके हैं अहम
भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर कुछ हफ्तों पहले LAC समझौते को अहम बता चुके हैं। जयशंकर के अनुसार दोनों देशों के बीच तनाव को कम करने और शांति बनाए रखने के लिए LAC समझौता काफी ज़रूरी है और इसका पालन करना दोनों देशों के लिए अहम है।

Latest articles

मीनाक्षी नटराजन मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई, आज नामवापसी की आखिरी तारीख

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन का...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

MP में प्री-मानसून का असर: 34 ज़िलों में तूफ़ान और बारिश का अलर्ट; कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के आने से पहले ही मौसम का मिजाज काफी...

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

More like this

PM मोदी ने जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ा; मोदी का बतौर PM 4399 दिन का कार्यकाल

कैबिनेट ने सात संकल्पों के साथ प्रस्ताव पास किया नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने...

एलएंडटी के पुनर्गठन और रणनीतिक बदलाव की मांग, विशेषज्ञ ने कंपनी को विभाजित करने का दिया सुझाव

नई दिल्ली/मुंबई। भारत की अग्रणी इंजीनियरिंग और बुनियादी ढांचा कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी)...

बगावत की आहट के बीच ममता के गुट का दावा- शाह के बुलावे पर दिल्ली गए यूसुफ पठान?

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी बगावत अब और...