11 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत के और करीब आया चीन, कंबोडिया में रीम नेवल बेस तैयार,...

भारत के और करीब आया चीन, कंबोडिया में रीम नेवल बेस तैयार, अंडमान से सिर्फ 1200 किमी दूर

Published on

नामपेन्ह

चीन ने कंबोडिया के रीम नेवल बेस को पूरी तरह से तैयार कर लिया है। ताजा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है कि रीम नेवल बेस पर बहुत बड़ी संख्या में इंफ्रास्ट्रक्चर को डेवलप किया गया है। इसमें नौसैनिकों के रहने के लिए आवास, नई ऑफिस बिल्डिंग, एयर डिफेंस मिसाइल बेस, ड्राई डेक और युद्धपोतों को ठहरने के लिए पहले से बड़ी जेट्टी शामिल हैं। रीम नेवल बेस को सबसे पहले अमेरिका ने बनाया था, लेकिन 2019 में कंबोडियाई सरकार ने कर्ज के बदले इसे चीन को सौंप दिया था। यह नेवल बेस बंगाल की खाड़ी में मौजूद भारतीय सैन्य अड्डा अंडमान और निकोबार से सिर्फ 1200 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ऐसे में रीम नेवल बेस के विकसित होने और चीनी नौसेना की मौजूदगी से हिंद महासागर में भारत की चिंता भी बढ़ सकती है।

कंबोडिया का रीम नेवल बेस बनकर तैयार
ब्रिटिश थिंक टैंक चैथम हाउस (रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, चार साल पहले अमेरिकी खुफिया विभाग ने पहली बार बताया था कि चीन और कंबोडिया के बीच रीम नौसैनिक अड्डे को लेकर करार हुआ है। तब से लेकर दुनियाभर के विश्लेषकों और खुफिया एजेंसियों ने इस सैन्य अड्डे के हर एक डेवलपमेंट पर करीबी निगाह रखी है। अब मैक्सार टेक्नोलॉजीज की सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि थाईलैंड की खाड़ी पर सिहानोकविले के पास कंबोडियाई नौसैनिक अड्डे में बड़े स्तर पर डेवलपमेंट हुआ है। चीन के पैसों से विकसित यह नौसैनिक अड्डा बीजिंग की सैन्य पहुंच को दक्षिण पूर्व एशिया के विवादित जल क्षेत्रों तक बढ़ाएगा।

रीम में चीन ने क्या-क्या बना लिया
जून में मिले नए सैटेलाइट तस्वीरों ने चीनी पैसों से विकसित रीम नौसैनिक अड्डे के विकास कार्यों का पूरा लेखा-जोखा दिया है। इसमें साफ और समतल जमीन, अधिक बड़े क्षेत्र में विस्तार, कई नई इमारतों और सड़कों का निर्माण और सबसे महत्वपूर्ण पहले मौजूद मूल जेट्टी की तुलना में अधिक बड़ी जेट्टी का निर्माण शामिल है। इस नौसैनिक अड्डे के चारों और नई बाड़ भी लगाई गई है। इसके अलावा अमेरिकी पैसों से बनी इमरतों को ध्वस्त भी कर दिया गया है। पिछले 18 महीनों में कंबोडियन प्रधानमंत्री हुन सेन ने बेस के पास एयर डिफेंस, सामान्य कमांड फैसिलिटी और नौसैनिक रडार की स्थापना के निर्माण के लिे 157 हेक्टेयर भूमि आवंटित की है। कंबोडियन सरकारी मीडिया ने बताया है कि रीम में नई स्टोरेज फैसिलिटी, एक अस्पताल, ड्राईडॉक्स और स्लिपवे की योजना बनाई गई है।

चीन के करीबी हैं कोलंबियन पीएम हुन सेन
हुन सेन 1998 से अमेरिका की सत्ता में हैं। उनकी बढ़ती निरंकुश प्रवृति ने कंबोडिया में अमेरिकी प्रभाव को काम किया है। उन्हें 1970 के दशक में कंबोडिया में शासन करने वाले तानाशाह खमेर रूज का समर्थक करने वाले चीन का करीबी माना जाता है। यही कारण है कि चीन ने कंबोडिया में बड़े पैमाने पर निवेश किया है। 2017 से चीन ने कंबोडिया को लगभग 10 अरब डॉलर का कर्ज दिया है। जब इस कर्ज को चुकाने में कंबोडिया विफल हो गया तो उसने चीन की बात मानते हुए रीम नेवल बेस को चीन को सौंप दिया।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...