3 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराजनीति'चीन ने हमारी जमीन पर किया कब्जा, सच नहीं बोल रहे पीएम,'...

‘चीन ने हमारी जमीन पर किया कब्जा, सच नहीं बोल रहे पीएम,’ पैंगोंग पहुंचे राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा

Published on

नई दिल्ली,

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लद्दाख में बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा,’लद्दाख के लोगों ने मुझे बताया है कि यहां चीन की सेना घुसी है. इनकी जो ग्रेजिंग लैंड (चारागाह भूमि) होती थी, वहां अब नहीं जा पा रहे हैं. लद्दाख में सब यही कह रहे हैं. प्रधानमंत्री ने यह कहा है कि एक इंच जमीन नहीं गई है, लेकिन वह सच नहीं है. आप यहां किसी से पूछ लीजिए वह आपको बता देगा.’

राहुल गांधी ने कहा कि लद्दाख के लोगों की बहुत सारी शिकायतें हैं, वे उस दर्जे से खुश नहीं हैं, जो उन्हें दिया गया है. वे प्रतिनिधित्व चाहते हैं और बेरोजगारी की समस्या है. लोग कह रहे हैं कि राज्य को नौकरशाही से नहीं बल्कि जनता की आवाज से चलना चाहिए.

दरअसल, राहुल गांधी अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 77वीं जयंती पर लद्दाख पहुंचे. उन्होंने यहां पैंगोंग त्सो लेक पर अपने पिता को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान उन्होंने कहा कि वह भारत जोड़ो यात्रा के समय ही लद्दाख जाना चाहते थे, लेकिन लॉजिस्टिकल कारणों से वहां नहीं जा पाए. तब उन्होंने सोचा था कि लद्दाख का टूर विस्तार से किया जाएगा. राहुल ने कहा कि वह लेह गए थे और पैंगोंग के बाद अब नुब्रा जा रहे हैं. इसके बाद करगिल भी जाएंगे. वह यहां इस बात को सुनने आए हैं, जो जनता के दिल में है.

सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है पैंगोंग
एक दिन पहले शनिवार को राहुल लद्दाख से पैंगोंग के लिए रवाना हुए थे. इस दौरान उन्होंने कहा था,’पैंगोंग के बारे में मेरे पिता कहा करते थे कि यह दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है.’ शनिवार सुबह राहुल राइडर लुक में पैंगोंग त्सो लेक के लिए रवाना हुए थे. राहुल के इस एडवेंचर के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे. इस दौरान राहुल KTM बाइक और स्पोर्ट्स हेलमेट में लद्दाख की सड़कों पर बाइक चलाते नजर आए थे. राहुल गांधी ने इंटाग्राम पर भी अपने फोटो शेयर किए थे.

युवा कांग्रेस के नेताओं से भी की बात
लद्दाख पहुंचे राहुल ने अलगाववाद के मुद्दे पर युवा कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं से बातचीत की थी. राहुल गांधी ने कहा था कि देश में कुछ राजनीतिक लोग नफरत का माहौल बना रहे हैं. अगर आप भारत में चलें, जनता के बीच जाएं तो वहां पर देखेंगे कि एक-दूसरे के लिए लोगों में प्यार है, सम्मान है. बता दें कि 20 अगस्त 1944 को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म हुआ था. कांग्रेस इस दिन को सद्भावना दिवस के रूप में मनाती है.

वीडियो शेयर कर लिखा भावुक मैसेज
बता दें कि राजीव गांधी की जयंती पर राहुल गांधी ने एक्स (ट्विटर) पर एक वीडियो भी शेयर किया. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा,’पापा, आपकी आंखों में भारत के लिए जो सपने थे, इन अनमोल यादों से छलकते हैं.’

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...