8.9 C
London
Friday, March 6, 2026
Homeराजनीतिमोदी सरकार की क्लीन चिट की वजह से अपने नापाक इरादों में...

मोदी सरकार की क्लीन चिट की वजह से अपने नापाक इरादों में सफल हो रहा चीन, बोले खड़गे

Published on

नई दिल्ली

तीन साल पहले आज ही के दिन एलएसी के पास गलवान घाटी में चीनी सेना के साथ संघर्ष में इंडियन आर्मी के 20 जवान शहीद हो गए थे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शहीद जवानों को गुरुवार (15 जून, 2023) को श्रद्धांजलि अर्पित की है। इसके साथ ही उन्होंने मोदी सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि उनकी लाल आंख धुंधली पड़ गई है, जिस पर चीनी चश्मा पहन रखा है।

उन्होंने एक ट्वीट कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, “तीन साल पहले गलवान घाटी में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले 20 वीर जवानों को कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि। मोदी सरकार की नाकामियों के चलते LAC पर इन तीन सालों में पूर्व यथास्थिति अब नहीं है। हम 65 में से 26 पैट्रोलिंग पॉइंट्स (PP) पर अपना अधिकार खो चुके हैं। हमने संसद में ये मुद्दा कई बार उठाने की कोशिश की है, पर मोदी सरकार देशवासियों को अंधेरे में रखना चाहती है।”

उन्होंने कहा कि गलवान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की क्लीन चिट की वजह से चीन अपने नापाक इरादों में सफल होता दिख रहा है। ये हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा और देश की अखंडता पर गहरा आघात है। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार की लाल आंख धुंधली पड़ गई है, जिस पर उसने चीनी चश्मा पहन रखा है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि विपक्ष में रहकर हमारा काम है, देश को चीनी विस्तारवादी नीति के खिलाफि एकजुट रखना और मोदी सरकार के चीनी चश्में उतार फेंकना।

वहीं, घटना के तीन साल पूरे होने पर सेना के सूत्रों ने कहा कि चीन के साथ करीब 3500 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर सैन्य ढांचे, निगरानी और लड़ाकू क्षमताओं में काफी इजाफा किया है। भारत और चीन की सेनाएं सीमा पर तनाव कम करने के लिए बातचीत कर रही हैं। दोनों पक्षों के बीच टकराव वाले कुछ बिंदुओं पर गतिरोध की स्थिति है, वहीं कुछ बिंदुओं से सैनिकों की वापसी हो गई है।गलवान घाटी में 15 जून, 2020 को दोनों सेनाओं के बीच हुआ संघर्ष पिछले पांच दशक में एलएसी पर इस तरह का पहला संघर्ष था और इससे द्विपक्षीय संबंधों में तनाव आ गया।

Latest articles

कोलार में अपहरण व मारपीट का मामला दो घंटे तक युवक को बंधक बनाकर पीटा

भोपाल कोलार थाना क्षेत्र में गार्मेंट्स शॉप में काम करने वाले एक युवक का अपहरण...

हेस्टू-एचएमएस यूनियन ने अपर महाप्रबंधक से की शिष्टाचार मुलाकात, कर्मचारियों की समस्याएं उठाईं

भोपाल हेस्टू-एचएमएस यूनियन के पदाधिकारियों ने अपर महाप्रबंधक (आईआर) सुरेखा बन्छोर से शिष्टाचार मुलाकात कर...

एम्पलायर्स पेंशन 1995 समन्वय समिति की बैठक गोवा में, ईपीएफओ दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन की भरी हुंकार

पणजी गोवा से केसी दुबे की रिपोर्ट राष्ट्रीय संगठन निवृत्त कर्मचारी 1955 समन्वय समिति की...

उत्पादन लक्ष्यों को पूरा करने के लिए बीएचईएल भोपाल में 22 और 29 मार्च को रहेगा कार्य दिवस

भोपाल भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल ने वर्ष 2025-2026 की अंतिम तिमाही के निर्धारित...

More like this

एम्पलायर्स पेंशन 1995 समन्वय समिति की बैठक गोवा में, ईपीएफओ दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन की भरी हुंकार

पणजी गोवा से केसी दुबे की रिपोर्ट राष्ट्रीय संगठन निवृत्त कर्मचारी 1955 समन्वय समिति की...

भजनलाल सरकार का महिला सशक्तिकरण पर फोकस: रूरल बीपीओ और राज सखी स्टोर्स से संवरेगी आधी आबादी की किस्मत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप...

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मनाया 66वां जन्मदिन, लिया पांच संकल्पों का संकल्प

भोपाल केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज जन्मदिन है। अपने 66वें जन्मदिन के...