12.2 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन समर्थक ओली ने 'किंगमेकर' बन किया खेल, प्रचंड बने नेपाली प्रधानमंत्री,...

चीन समर्थक ओली ने ‘किंगमेकर’ बन किया खेल, प्रचंड बने नेपाली प्रधानमंत्री, भारत की बढ़ाएंगे टेंशन!

Published on

काठमांडू

नेपाल में बड़े सियासी उलटफेर में पुष्‍प कमल दहल प्रचंड नए प्रधानमंत्री बन गए हैं। नेपाल में चुनाव के दौरान प्रचंड ने पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था और इस गठबंधन को बहुमत मिला था। हालांकि चुनाव परिणाम के बाद प्रचंड और देउबा के बीच प्रधानमंत्री पद को लेकर खींचतान मच गई और इस पूरे में विवाद में पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा को मौका मिल गया। चीन के इशारे पर नाचने वाले केपी ओली ने इस मौके का फायदा उठाया और प्रचंड को समर्थन दे दिया। इसके बाद ओली की करीबी नेपाली राष्‍ट्रपति बिद्यादेवी भंडारी ने प्रचंड को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्‍त कर दिया।

ओली न केवल प्रचंड को अपने पाले में लाने में सफल रहे बल्कि राष्‍ट्रपति पद और संसद में स्‍पीकर का पद भी हासिल करने में सफल हो गए। इसके अलावा ओली के करीबियों को कई प्रमुख मंत्री पद भी मिलेगा। कई राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री भी अब केपी ओली की पार्टी से बनने जा रहे हैं। काठमांडू पोस्‍ट की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार दोपहर तक देउबा अगले प्रधानमंत्री बनते दिख रहे थे लेकिन ओली के मास्‍टरस्‍ट्रोक से अचानक से खेल हो गया। अब इस बड़ी सफलता से ओली नेपाल में बहुत शक्तिशाली हो गए हैं।

ओली के लिए एक बड़ी राजनीतिक जीत
नेपाल के वामपंथी पार्टियों पर नजर रखने वाले विश्‍लेषक झलक सुबेदी ने कहा, ‘अंतिम समय तक ओली की पार्टी को कुछ भी नहीं मिल रहा था लेकिन अब उनके पास राष्‍ट्रपति और स्‍पीकर का पद रहेगा। इसके अलावा 4 राज्‍यों में ओली की पार्टी के मुख्‍यमंत्री बनेंगे। यह ओली के लिए एक बड़ी राजनीतिक जीत है।’ उन्‍होंने कहा कि ओली भले ही सत्‍ता में नहीं हैं लेकिन वह राष्‍ट्रपति और स्‍पीकर की मदद से प्रचंड सरकार पर पूरा कंट्रोल बनाए रखेंगे। प्रचंड तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं। प्रचंड आज सुबह शपथ ग्रहण कर सकते हैं।

प्रचंड के प्रधानमंत्री बनने का रास्‍ता रविवार की मीटिंग में साफ हुआ। इसमें ओली, प्रचंड की पार्टी, राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी, राष्‍ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी, जनमत पार्टी, जनता समाजबादी पार्टी ओर नागरिक उन्‍मुक्ति पार्टी के बीच एक समझौता हुआ। इसके तहत ढाई साल के लिए प्रचंड प्रधानमंत्री बनेंगे। बताया जा रहा है कि प्रचंड को लेकर घटनाक्रम में बहुत तेजी से बदलाव हुआ। प्रचंड ने पहले देउबा से मुलाकात की जब उन्‍हें प्रधानमंत्री पद के लिए निराशा मिली तो उन्‍होंने अपने करीबियों के साथ बैठक की। इसके बाद ओली के साथ गठजोड़ पर अचानक से सह‍मति बन गई।

भारत के लिए खतरे की घंटी बन सकते हैं केपी ओली!
नेपाल में केपी ओली का इतना शक्तिशाली बनना भारत के लिए भी खतरे की घंटी बन सकता है। चुनाव प्रचार के दौरान ओली ने भारत के खिलाफ जमकर जहर उगला था। इससे पहले प्रधानमंत्री रहने के दौरान भी ओली ने चीन के इशारे पर नाचना शुरू कर दिया था। ओली ने कालापानी जैसे इलाकों को नेपाल के नए नक्‍शे में शामिल कराया था। यही नहीं ओली ने योग और भगवान राम को लेकर भी कई विवादित दावे किए थे। इससे दोनों के बीच रिश्‍ते बहुत तनावपूर्ण हो गए थे।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...