18.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन 3 साल बाद खोलेगा बॉर्डर, क्‍वारंटाइन और PCR टेस्‍ट खत्‍म, कौन...

चीन 3 साल बाद खोलेगा बॉर्डर, क्‍वारंटाइन और PCR टेस्‍ट खत्‍म, कौन सी साजिश कर रहा ड्रैगन?

Published on

बीजिंग

चीन में 20 दिन में 25 करोड़ लोगों के कोविड-19 से संक्रमित होने की खबरें आ रही हैं लेकिन इसके बाद भी उसे कोविड बी ग्रेड बीमारी लग रही है। उस पर से चीनी सरकार का एक बड़ा फैसला हैरान करने वाला है। तीन साल बाद चीन ने तय किया है कि वह सभी सीमाओं को खोल देगा। आठ जनवरी से देश आने वाले लोगों के के लिए कोई क्‍वारंटाइन नहीं होगा। अधिकारियों की तरफ से इस बात की जानकारी मगलवार को दी गई है। जीरो कोविड पॉलिसी को मानने वाले चीन का यह फैसला सबको डरा रहा है। चीनी सरकार की मानें तो ऐसे लोग जो काम या स्‍टडी वीजा पर देश आ रहे हैं या फिर अपने परिवार वालों से मिलना चाहते हैं, उन्‍हें अब ज्‍यादा परेशानीं नहीं होगी।

कोविड के साथ बढ़ेगा आगे
चीन दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति है। अब उसने फैसला कर लिया है कि वह कोविड के साथ ही आगे बढ़ेगी। ऐसे में तीन साल के बाद लॉकडाउन हटाने, बॉर्डर को खोलने और अनिवार्य क्‍वारंटाइन को खत्‍म करने का फैसला किया गया है। चीनी विशेषज्ञों की मानें तो जीरो कोविड नीति की वजह से देश की अर्थव्‍यवस्‍था को काफी नुकसान हुआ। साथ ही लोगों में नाराजगी भी बढ़ गई थी। नवंबर में चीनी राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग के खिलाफ बड़े प्रदर्शन हुए और उनसे पद छोड़ने तक की मांग की जाने लगी थी। इसके बाद दिसंबर में तय किया गया कि जीरो कोविड नीति को खत्म किया जाएगा।

फिर से खुलेंगे बॉर्डर
मार्च 2020 से चीन ने अपनी सीमाओं को बंद किया हुआ था। बॉर्डर को फिर से खोलना सबसे बड़ा फैसला बताया जा रहा है। अब जो भी चीन में दाखिल होगा उसे किसी भी तरह से क्‍वारंटाइन की जरूरत नहीं पड़ेगी। पहले नियमों के तहत तीन हफ्तों तक क्‍वारंटाइन में रहना पड़ता था। इसे घटाकर हाल ही में पांच दिन तक के लिए किया गया था। सोमवार को राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य आयोग ने तय किया कि वह आठ जनवरी से कोविड को क्‍लास बी संक्रामक बीमारी के तौर पर समझेगी। अब न तो पीसीआर टेस्‍ट की जरूरत पड़ेगी और न ही क्‍वारंटाइन की। साथ ही चीन में आने वाली फ्लाइट्स की संख्‍या को भी पहले सीमित कर दिया गया था और अब इस सीमा को खत्‍म कर दिया गया है।

कैसे थमेगा वायरस
चीन के लिए यह एक संघर्ष का विषय है कि वह तेजी से फैलते वायरस को प्रतिबंधों के अभाव में कैसे नियंत्रित करेगा। देश के अस्‍पताल भरे पड़े हैं और शवों के अंतिम संस्‍कार में भी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। देश में इस समय कितने कोविड केसेज आ रहे हैं और कितने लोगों की मौत हो रही है, इस बारे में भी अब कोई जानकारी नहीं हैं। पिछले दिनों चीन ने कोविड कं आंकड़ो को जारी करना बंद कर दिया है। शुक्रवार तक देश में 4000 नए कोविड केसेज आए थे लेकिन अधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक किसी की मौत नहीं हुई थी। रविवार को चीन ने फैसला किया कि अब कोविड आंकड़े जारी नहीं किए जाएंगे। ब्रिटिश फर्म एयरफिनिटी के मुताबिक चीन एक दिन में 10 लाख से ज्‍यादा केसेज और 5हजार से ज्‍यादा मौतों का सामना कर रहा है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...