24.9 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराजनीति‘चीनी निवेश की बारीकी से होनी चाहिए जांच’, विदेश मंत्री एस जयशंकर...

‘चीनी निवेश की बारीकी से होनी चाहिए जांच’, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ड्रैगन को बताया ‘स्पेशल समस्या’

Published on

नई दिल्ली

भारत-चीन के बीच जारी तनाव के बीच अब विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत में आने वाले चीनी निवेश को लेकर कहा है कि इस निवेश की बारीकी से जांच होनी चाहिए। एस जयशंकर ने कहा है कि भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया ही चीन को लेकर अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा कर रहा है। उन्होंने कहा है कि यूरोप में भी प्रमुख आर्थिक और राष्ट्रीय सुरक्षा बहस का केंद्र चीन है, इतना ही नहीं अमेरिका भी चीन को लेकर गंभीर है।

चीन से जुड़े भारत में हुए निवेश के मामलों को लेकर एस जयशंकर ने कहा है कि चीन से होने वाले निवेश का बारीकी से जांच करना सामान्य बात है। भारत और चीन के बीच सीमा विवाद और आपसी संबंधों को देखते हुए इसकी जरूरत और ज्यादा बढ़ जाती है। उन्होंने यह भी बताया है कि अगर लोग चीन के साथ बिजनेस घाटे की कंप्लेन कर रहे हैं, तो वहीं शिकायत हम भी कर रहे हैं।

भारत के लिए चीन को बताया ‘स्पेशल समस्या’
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बयान दिया है कि भारत की समस्याएं चीन के साथ विशेष हैं, जो वैश्विक चिंताओं से भी परे है। उन्होंने कहा है कि दशकों पहले दुनिया ने चीन में समस्याओं को नजरअंदाज कर दिया था। अब सभी देशों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते भारत, चीन को लेकर ज्यादा से ज्यादा सतर्कता से काम कर रहा है।

विदेश मंत्री बोले – चीन अलग तरह से करता है काम
चीन के साथ व्यापार को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जब हम चीन के साथ व्यापार, निवेश और अलग-अलग के आदान-प्रदान कर रहे हैं, तो हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि चीन बिल्कुल अलग तरीके से काम करता है। उन्होंने कहा है कि चार साल से सीमा पर चली आ रही है। समस्या के बावजूद अगर देखा जाए, तो हम जो सावधानियां बरत रहे हैं, वह सही हैं। यूरोप और अमेरिका की चीन के साथ नहीं है लेकिन वे भी ऐसा ही कर रहे हैं।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि सवाल यह नहीं है कि चीन के साथ निवेश किया जाए या नही, बल्कि ध्यान ये रखा जाए कि आखिर वह कितना ज्यादा सुरक्षित हैं। जयशंकर ने कहा है कि राष्ट्रीय सुरक्षा का दायरा अब बहुत बढ़ गया है। उन्होंने कहा है कि अगर आपका टेलीकॉम सिस्टम ही चीनी टेक पर आधारित है, तो आप इसे कितना नजरंदाज करेंगे।

Latest articles

बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भोपाल। बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर...

बीएचईएल भोपाल को सीआईआई की ‘ग्रीनको सिल्वर रेटिंग’ से सम्मानित किया

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल के नाम एक और बड़ी पर्यावरण उपलब्धि...

दक्षिण भारतीय समाज ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को सौंपा ज्ञापन

​रानी कमलापति स्टेशन पर दक्षिण भारत जाने वाली 4 प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...