13.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्य10वीं की छात्रा की स्कूल की छत से गिरकर मौत, प्रिंसिपल-प्रबंधक और...

10वीं की छात्रा की स्कूल की छत से गिरकर मौत, प्रिंसिपल-प्रबंधक और स्पोर्ट्स टीचर पर गैंगरेप का केस

Published on

अयोध्या

उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में 10वीं की छात्रा की छत से गिरकर मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। मामला थाना कोतवाली कैंट के अंतर्गत सनबीम विद्यालय का है। पुलिस ने मामले में प्रबंधक, प्रधानाचार्य और स्पोर्ट्स टीचर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों पर गैंगरेप और हत्या की गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। जानकारी के मुताबिक, अयोध्या में शुक्रवार को 10वीं की छात्रा आन्या श्रीवास्तव की स्कूल की छत से गिर कर मौत हो गई। आन्या अयोध्या के रायबरेली रोड बाईपास ऊसरू की रहने वाली थी।

परिजन का कहना है कि बेटी को छुट्टी के बावजूद फोन करके स्कूल बुलाया गया था। स्कूल ने झूले से गिरकर बेटी के घायल होने की जानकारी दी थी जबकि स्कूल के सीसीटीवी फुटेज में वह विद्यालय की छत से गिरती हुई दिखाई दे रही है। स्कूल की ओर से गलत जानकारी देने को लेकर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दिया है।

इस मामले पर अयोध्या के एसपी सिटी ने कहा कि ये मामला थाना कैंट के अंतर्गत सनबीम विद्यालय का है। ये सूचना प्राप्त हुई है कि एक लड़की जो कक्षा 10 में पढ़ती थी, चोटिल हालत में विद्यालय प्रबंधक द्वारा अस्पताल में भर्ती कराई गई है। उसके परिजन को सूचना दी गई। वे मौके पर आए। इस बीच इलाज के दौरान छात्रा की मृत्यु हो गई। साक्ष्यों के आधार सीसीटीवी फुटेज, सर्विलेंस के आधार पर सही इन्वेस्टिगेशन कर के कार्रवाई की जाएगी।

छात्रा के दादा की तहरीर पर स्कूल के प्रबंधक बृजेश यादव, प्रधानाचार्य रश्मि भाटिया और स्पोर्ट्स टीचर अभिषेक कनौजिया के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। तीनों के खिलाफ गैंगरेप, साजिश, साक्ष्य मिटाने, पॉक्सो और हत्या की धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस ने बताया कि जिस जगह पर छात्रा गिरी थी, वहां खून के भी निशान मिटाए गए थे।

Latest articles

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का चक्काजाम, ग्वालियर-मुरैना में कई कांग्रेसी गिरफ्तार

भिंड के कांग्रेस नेता और आरक्षक में झड़प, शाजापुर में ट्रैक्टर को लेकर पुलिस-कार्यकर्ताओं...

सेहत के लिए वरदान है कच्ची हल्दी, रोज़ाना सेवन से कैंसर सहित कई बीमारियों का खतरा हो सकता है कम

Turmeric benefits: कच्ची हल्दी स्वास्थ्य के लिए वरदान की तरह माना गया है। कच्ची...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...