8.9 C
London
Friday, April 3, 2026
Homeराज्यसीएम नीतीश कुमार फिर विवादों में! राष्ट्रगान के दौरान हंसने लगे, लालू...

सीएम नीतीश कुमार फिर विवादों में! राष्ट्रगान के दौरान हंसने लगे, लालू यादव ने पूछ लिया ये सवाल

Published on

पटना,

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में राष्ट्रगान के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार साथ खड़े अधिकारी से बात करने लगे और हंसने लगे। इस दौरान उनके अजीबोगरीब इशारे से सभी हैरान हैं। वहीं इस घटना के बाद आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उन पर निशाना साधा है।

दरअसल, गुरुवार को पटना में सेपकटकरा वर्ल्ड कप 2025 के उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ कई मंत्री और वरीय पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी भाग ले रहे थे। टूर्नामेंट के उद्घाटन के मौके पर राष्ट्रगान का आयोजन हुआ, लेकिन राष्ट्रगान के दौरान ही नीतीश कुमार अचानक हंसने लगे। उनके इस अजीबोगरीब हरकत को देखकर लोग कह रहे हैं कि आखिर नीतीश को ये क्या हुआ।

लालू बोले- बिहारवासियों, अब भी कुछ बचा है?
नीतीश कुमार के इस बर्ताव पर आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने भी आलोचना की है। लालू प्रसाद ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा- ‘राष्ट्र का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान। बिहारवासियों, अब भी कुछ बचा है?

तेजस्वी यादव ने भी नीतीश कुमार पर साधा निशाना
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी नीतीश कुमार के इस व्यवहार की आलोचना की। उन्होंने लिखा- ‘कम से कम कृपया राष्ट्रगान का तो अपमान मत करिए माननीय मुख्यमंत्री जी। युवा, छात्र, महिला और बुजुर्गों को तो अब प्रतिदिन अपमानित करते ही हैं। कभी महात्मा गांधी जी के शहादत दिवस पर ताली बजा कर उनकी शहादत का मखौल उड़ाते है तो कभी राष्ट्रगान का।’

नीतीश कुमार के कई ऐसे वीडियो पहले भी हुए हैं वायरल
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी अजीबोगरीब हरकत के लिए पहले भी सुर्खियों में रहे हैं। इससे पहले भी नीतीश कुमार कई मौकों पर अजीबोगरीब हरकत करते हुए कैमरों में कैद हुए हैं। सदन में पिछले दिनों एक तरफ वित्त मंत्री सम्राट चौधरी बजट पेश कर रहे थे, तो दूसरी तरफ चाचा-भतीजा एक-दूसरे को इशारे-इशारे में मुस्करा कर हाल चाल पूछ रहे थे।

Latest articles

संपूर्ण प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता : मुख्य सचिव

जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर करें सख्त कार्यवाही भोपाल। संपूर्ण प्रदेश में एलपीजी सहित...

छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते में वृद्धि, नई दरें 1 अप्रैल से लागू

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के श्रमायुक्त हिम शिखर गुप्ता द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के...

डिजिटल मैपिंग से विकास परियोजनाओं की होगी रीयल टाइम मॉनिटरिंग : मुख्यमंत्री शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर विकास परियोजनाओं की...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से राजस्थान को केन्द्र से रिकॉर्ड अनुदान

जयपुर। भजनलाल शर्मा के सक्रिय प्रयासों और प्रभावी समन्वय के परिणामस्वरूप वित्तीय वर्ष 2025-26...

More like this