15.2 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्य'मर्यादित कपड़े पहनकर आएं...', वृंदावन के इस मंदिर में लगाया गया पोस्टर

‘मर्यादित कपड़े पहनकर आएं…’, वृंदावन के इस मंदिर में लगाया गया पोस्टर

Published on

मथुरा,

यूपी में वृंदावन के सप्त देवालयों में एक श्री राधा दामोदर मंदिर है. यहां मंदिर प्रबंधन ने एक पोस्टर लगाया है. जिसमें मंदिर में मर्यादित वस्त्र पहनकर आने का श्रद्धालुओं से निवेदन किया गया है. इसके बाद से मंदिर सुर्खियों में है.गौरतलब है कि वृंदावन के सप्त देवालय में एक श्री राधा दामोदर मंदिर काफी प्रसिद्ध है. यहां हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं. इसी बीच मंदिर के बाहर मंदिर प्रबंधन की ओर से एक पोस्टर चिपकाया गया है. इस पर दो फोटो भी प्रिंट किए गए हैं, जिन पर क्रॉस लगाया गया है.

महिला और पुरुष के कपड़ों पर बना क्रॉस
पोस्टर में महिला और पुरुष के कपड़ों पर क्रॉस का निशाना बना हुआ है. साथ ही लिखा है कि मंदिर में मर्यादित वस्त्र डालकर ही आएं. मंदिर के सेवायत पूर्णचंद गोस्वामी ने बताया कि हमारी सनातन संस्कृति पर पाश्चात्य संस्कृति हावी होती जा रही है.

‘हमने श्रद्धालुओं से निवेदन किया…’
कहा कि जब भगवान के सामने दर्शन करने के लिए जाना होता है तो एक मर्यादा होती है. उसी के लिए हमने श्रद्धालुओं से निवेदन किया है कि वो मर्यादित कपड़े पहनकर मंदिर में दर्शन करने के लिए आएं. साथ ही अन्य मंदिरों के प्रबंधकों से भी अपील है कि वो भी इस तरह के नियम मंदिर में लागू करें.हालांकि, अभी मंदिर में किसी भी तरह के कपड़े पहनकर आने पर पाबंदी नहीं लगाई गई है. अभी श्रद्धालुओं से सिर्फ निवेदन किया जा रहा है कि वो मर्यादित कपड़े पहनकर भगवान के दर्शन करने के लिए आएं.

 

Latest articles

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का चक्काजाम, ग्वालियर-मुरैना में कई कांग्रेसी गिरफ्तार

भिंड के कांग्रेस नेता और आरक्षक में झड़प, शाजापुर में ट्रैक्टर को लेकर पुलिस-कार्यकर्ताओं...

सेहत के लिए वरदान है कच्ची हल्दी, रोज़ाना सेवन से कैंसर सहित कई बीमारियों का खतरा हो सकता है कम

Turmeric benefits: कच्ची हल्दी स्वास्थ्य के लिए वरदान की तरह माना गया है। कच्ची...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...