17.5 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपालदिग्विजय सिंह की इस ट्रिक से सत्ता में आई थी कांग्रेस, राजगढ़...

दिग्विजय सिंह की इस ट्रिक से सत्ता में आई थी कांग्रेस, राजगढ़ में लाज बचाने के लिए फिर वही किया

Published on

राजगढ़

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह को राजगढ़ लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। 77 साल के दिग्विजय सिंह के लिए यह चुनाव साख का सवाल है। 2019 के लोकसभा चुनाव में वह भोपाल से लड़े थे लेकिन हार गए। इस बार वह चुनावी मैदान में उतरना नहीं चाहते थे। पार्टी ने 33 साल बाद फिर से उन्हें उनके पुराने गढ़ राजगढ़ में भेजा है, जहां बीजेपी का कब्जा है। राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र में अपनी लाज बचाने के लिए दिग्विजय सिंह ने पुरानी ट्रिक अपनाई है। इसी ट्रिक से 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सत्ता में आई थी।

कांग्रेस में दिग्विजय सिंह का जोर नहीं
दरअसल, एमपी कांग्रेस के नेताओं को देखें तो दिग्विजय सिंह सबसे ज्यादा एक्टिव रहते हैं। जमीन स्तर पर पकड़ के मामले में उनके जैसा कोई नेता प्रदेश में नहीं है। 77 की उम्र में भी वह सबसे ज्यादा धरातल पर रहकर काम करते हैं। शायद यही वजह है कि पार्टी ने उन्हें राजगढ़ लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। राजगढ़ लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनने के बाद दिग्विजय सिंह चुनाव प्रचार में जुट गए हैं।

इस ट्रिक से मिली थी सत्ता
दिग्विजय सिंह लोगों के संपर्क में रहते हैं, यही उनकी ताकत है। 15 सालों से एमपी की राजनीति में सत्ता के लिए तरस कांग्रेस को 2018 में दिग्विजय सिंह की ट्रिक से सत्ता मिली थी। उन्होंने 192 दिनों की नर्मदा परिक्रमा कर पूरे प्रदेश में अपनी पकड़ मजबूत की थी। इसके बाद दिग्विजय सिंह सक्रिय पॉलिटिक्स में वापस लौटे थे तो कांग्रेस भी मध्य प्रदेश की सत्ता पर काबिज हो गई थी। मध्य प्रदेश में यह माना जाता है कि दिग्विजय सिंह की परिक्रमा की वजह से कांग्रेस की वापसी हुई थी लेकिन गुटबाजी के कारण 15 महीने में ही सरकार गिर गई।

राजगढ़ में कर रहे हैं पदयात्रा
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह एक बार फिर से पुरानी ट्रिक अपना रहे हैं। वह फिर से पदयात्रा कर रहे हैं। मां बगलामुखी के दरबार में पूजा करने के बाद दिग्विजय सिंह ने राघौगढ़ विधानसभा सीट से पदयात्रा शुरू की है। उनके साथ पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह भी चल रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा है कि मैं उनक जगहों पर पैदल जाऊंगा, जहां के लोग कांग्रेस को वोट नहीं देते हैं। दिग्विजय सिंह सात अप्रैल तक हर दिन 21-25 किमी तक पैदल चलेंगे।

लाज बचाने की चुनौती
गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह का संभवत: यह आखिरी चुनाव हो। ऐसे में वह चाहते हैं कि सम्मानपूर्वक चुनावी राजनीति से दूर हो जाए। राजगढ़ बीजेपी का गढ़ है, यहां से रोडमल नागर दो बार के सांसद हैं। दिग्विजय सिंह के आने के बाद यहां मुकाबला दिलचस्प हो गया है। दिग्विजय सिंह टिकट की घोषणा के बाद लगातार राजगढ़ में ही एक्टिव हैं।

पदयात्राओं का है लंबा अनुभव
दिग्विजय सिंह इस उम्र में सियासी तौर पर काफी एक्टिव रहते हैं। उनके पास पदयात्राओं का लंबा अनुभव भी है। नर्मदा परिक्रमा से लेकर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा तक में वह पैदल चल चुके हैं। चुनावी पदयात्रा से राजगढ़ में उन्होंने बीजेपी की चिंता जरूर बढ़ा दी है। दिग्विजय सिंह राजगढ़ से दो बार सांसद भी रह चुके हैं।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...