15.5 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीतिएक परिवार के लिए ही खपती रही है कांग्रेस... पीएम मोदी ने...

एक परिवार के लिए ही खपती रही है कांग्रेस… पीएम मोदी ने हर बार की तरह आज भी गाँधी परिवार को बनाया निशाना

Published on

नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर बार की तरह आज भी पूरे देश के सामने कांग्रेस पार्टी, कांग्रेसियों और गांधी परिवार को निशाना बनाया । उन्होंने कांग्रेस पार्टी की नीति पर इतना तीखा प्रहार किया जो आम नहीं है। उन्होंने कहा कि पूरी कांग्रेस एक परिवार को संतुष्ट करने में सारी ऊर्जा खपा देती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति का मूल मंत्र ही है- फैमिली फर्स्ट। प्रधानमंत्री ने राज्यसभा में ये बातें राष्ट्रपति के अभिभाषण के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहीं। उन्होंने इंदिरा गांधी का नाम लिए बिना कहा कि शाही परिवार के अहंकार के लिए इस देश को जेलखाना बना दिया गया था।

कांग्रेस पर खूब बरसे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री अपने भाषण की शुरुआत में ही कांग्रेस पर बरस पड़े। उन्होंने इसके लिए अपनी सरकार का नारा ‘सबका साथ, सबका विकास’ का सहारा लिया। पीएम मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस से ‘सबका साथ, सबका विकास’ की अपेक्षा करना बहुत बड़ी गलती होगी। यह उनकी सोच से बाहर है, समझ के भी बाहर है और यह उनके रोडमैप पर भी फिट नहीं बैठता है। इतना बड़ा दल एक परिवार को समर्पित हो गया है, इसलिए उनके लिए ‘सबका साथ, सबका विकास’ संभव ही नहीं है।

कांग्रेस का मॉडल फैमिली फर्स्ट: मोदी
पीएम यहीं नहीं रुके, उन्होंने बेहद तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस फैमिली फर्स्ट की नीति को गले लगाए हैं। मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस ने राजनीति का एक ऐसा मॉडल तैयार कर किया था जिसमें झूठ, फरेब, भ्रष्टाचार, परिवारवाद, तुष्टीकरण, इन सबका घालमेल था। जहां सबका घालमेल हो, वहां सबका साथ हो ही नहीं सकता। कांग्रेस के मॉडल में सर्वोपरि है फैमिली फर्स्ट। इसलिए उनकी नीति, उनकी रीति, उनकी वाणी, उनका आचरण उस एक चीज को संभालने में खपता रहा है।’

कांग्रेस के पास तुष्टीकरण का ही पैमाना
पीएम ने कहा कि 2014 के बाद देश ने हमें सेवा करने का अवसर दिया और मैं देश की जनता का आभारी हूं कि हमें तीसरी बार लगातार मौका दिया है, वो भी तब जब लोगों के पास सूचना के साधन बहुत ज्यादा बढ़े हैं। पीएम ने अपने संबोधन में आगे कहा कि कैसे कांग्रेस की सरकारों में सभी दलों के ओबीसी सांसदों ने ओबीसी आयोग बनाने की मांग की थी, लेकिन कांग्रेसियों ने उनकी एक न सुनी। उन्होंने कहा कि जब तक कोई विषय तुष्टीकरण और फैमिली फर्स्ट के मापदंड पर खरा नहीं उतरता है, कांग्रेस और उसकी सरकारें कभी कोई फैसला नहीं लेती हैं।

शाही परिवार के अहंकार से लगा था देश पर आपातकाल: मोदी
प्रधानमंत्री ने इंदिरा गांधी के शासन काल में देश पर लगे आपात काल की चर्चा की और कहा कि देश के गणमान्य नेताओं, चुने हुए जन प्रतिनिधियों को जंजीरों से बांधा गया, उन्हें हथकड़ियां डाली गईं। पीएम ने आगे कहा, सत्ता सुख के लिए, शाही परिवार (गांधी परिवार) के अहंकार के लिए इस देश के लाखों परिवारों को तबाह कर दिया गया था, देश को जेलखाना बना दिया गया था।

Latest articles

ईडी की बड़ी कार्रवाई: पूर्व ईएनसी गोविंद मेहरा और आबकारी अधिकारी भदौरिया की 85.45 करोड़ की संपत्ति कुर्क

भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मप्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी डिजिटल और...

एम्स भोपाल में दुर्लभ सर्जरी सफल, एक ही ऑपरेशन में दो अलग-अलग कैंसर को किया खत्म

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के डॉक्टरों ने जटिल कैंसर उपचार के...

भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर फिर नोटिस कार्रवाई, तीन साल में 300 एफआईआर के बावजूद नहीं हुई एक भी गिरफ्तारी

भोपाल। भोपाल में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासनिक और नगर निगम की कार्रवाई एक...

एनएचएम के 32 हजार संविदा कर्मचारी हड़ताल पर, 8 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी

भोपाल। मप्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत करीब 32 हजार संविदा...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...