14.6 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली चुनाव के बाद INDIA ब्लॉक में घिरी कांग्रेस, TMC सांसद कीर्ति...

दिल्ली चुनाव के बाद INDIA ब्लॉक में घिरी कांग्रेस, TMC सांसद कीर्ति आजाद बोले- नेतृत्व पर सोचना होगा

Published on

नई दिल्ली,

केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली में नई सरकार चुनने के लिए 70 विधानसभा सीटों के साथ ही उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का शोर मतदान के साथ ही थम गया है. अब चुनाव नतीजों की बारी है. दिल्ली चुनाव और मिल्कीपुर उपचुनाव के नतीजे 8 फरवरी को आएंगे लेकिन उससे पहले विपक्षी इंडिया ब्लॉक के औचित्य और भविष्य को लेकर फिर से बहस छिड़ गई है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस के बाद लोकसभा में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी समाजवादी पार्टी (सपा) से लेकर पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) तक, इंडिया ब्लॉक के घटक दलों के निशाने पर कांग्रेस है.

टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने कांग्रेस को विचार करने की नसीहत दी है. उन्होंने कहा है कि हरियाणा हो या महाराष्ट्र, हर जगह कांग्रेस हार जाती है. कीर्ति आजाद ने कहा है कि इंडिया गठबंधन का मुखिया कांग्रेस को बने रहना चाहिए या नहीं, ये हमें सोचना होगा. वहीं, सपा के महासचिव और राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने कहा है कि दिल्ली में कांग्रेस भी बीजेपी की भाषा बोल रही थी. उन्होंने तंज करते हुए कहा कि जिसको भी अहंकार हो जाता है, वह विनाश की ओर जाता है.

रामगोपाल यादव ने कहा कि कांग्रेस को अगर अहंकार नहीं हो जाता तो हरियाणा में हमें भी एक-दो सीट दे सकती थी. इंडिया गठबंधन का नेतृत्व कांग्रेस कर रही थी, उनकी जिम्मेदारी थी कि इंडिया गठबंधन की मीटिंग हो, आगे की रणनीति बने. उन्होंने यह भी कहा है कि इंडिया गठबंधन का नेतृत्व बदलने को लेकर भी चर्चा चल रही है. रामगोपाल यादव ने कहा कि व्यक्तिगत रूप से मेरा अपना मानना है कि एक बार नेतृत्व बदल दिया जाए और उसको देख लिया जाए. यूपी में कांग्रेस का कुछ है नहीं.

उन्होंने यह भी दावा किया कि लोकसभा चुनाव में कुछ उम्मीदवार हमारे हैं जो हमने कांग्रेस को दिया और इसकी वजह से ही जीत हुई. सपा महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव के बयान पर सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा है कि वे बड़े नेता हैं. उनको (रामगोपाल यादव को) बहुत अनुभव है. वीरेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि समाजवादी पार्टी मानती है कि रामगोपाल यादव ने जो कहा है, वह पूरी तरह से सही है. टीएमसी के बाद अब सपा के भी खुलकर मोर्चा खोल देने से इंडिया ब्लॉक में नेतृत्व को लेकर नए सिरे से बहस छिड़ गई है.

कांग्रेस की भी आई प्रतिक्रिया
सपा और टीएमसी सांसदों के बयान पर अब कांग्रेस की भी प्रतिक्रिया आ गई है. कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और उच्च सदन में पार्टी के डिप्टी लीडर प्रमोद तिवारी ने रामगोपाल यादव के आरोप का खंडन करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी कभी भी बीजेपी की भाषा नहीं बोलती है. उन्होंने ये भी कहा कि हमारा जो गठबंधन उत्तर प्रदेश में था, हमने उसका ईमानदारी से पालन किया है. प्रमोद तिवारी ने ये भी कहा कि हमने उत्तर प्रदेश में बीजेपी को समेट दिया. सपा को फायदा हुआ है

Latest articles

ईडी की बड़ी कार्रवाई: पूर्व ईएनसी गोविंद मेहरा और आबकारी अधिकारी भदौरिया की 85.45 करोड़ की संपत्ति कुर्क

भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मप्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी डिजिटल और...

एम्स भोपाल में दुर्लभ सर्जरी सफल, एक ही ऑपरेशन में दो अलग-अलग कैंसर को किया खत्म

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के डॉक्टरों ने जटिल कैंसर उपचार के...

भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर फिर नोटिस कार्रवाई, तीन साल में 300 एफआईआर के बावजूद नहीं हुई एक भी गिरफ्तारी

भोपाल। भोपाल में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासनिक और नगर निगम की कार्रवाई एक...

एनएचएम के 32 हजार संविदा कर्मचारी हड़ताल पर, 8 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी

भोपाल। मप्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत करीब 32 हजार संविदा...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...