11.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
HomeराजनीतिCM फेस के बिना राजस्थान में चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, दिल्ली की बैठक...

CM फेस के बिना राजस्थान में चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, दिल्ली की बैठक में 4 फैसलों पर बनी सहमति

Published on

नई दिल्ली/जयपुर,

राजस्थान कांग्रेस में लंबे समय से चली आ रही आपसी खींचतान पर लगाम लग सकती है. आज दिल्ली में स्थित कांग्रेस मुख्यालय हुई कांग्रेस की अहम बैठक में चार बड़े फैसलों पर सहमति बनी है. इसमें फैसला लिया गया है कि राजस्थान में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का कोई मुख्यमंत्री फेस नहीं होगा.

राजस्थान चुनाव के लिए तैयारियों पर बात करते हुए कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि उम्मीदवारों की सूची सितंबर के पहले सप्ताह में घोषित की जाएगी. हालाँकि, उन्होंने सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच शांति को लेकर किसी भी फॉर्मूले की बात पर पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.

चुनाव जिताने में सक्षम प्रत्याशी को ही टिकट
बैठक में शामिल नेताओं ने सर्वसम्मति से फैसला लिया कि कांग्रेस राजस्थान चुनाव जीत सकती है, बशर्ते पार्टी में एकजुटता रहे. बैठक में सभी नेताओं ने एकजुट होकर चुनाव लड़ने का फैसला लिया. यह फैसला भी लिया गया कि आगामी चुनाव में उम्मीदवारों का चयन जीतने की क्षमता के आधार पर किया जाएगा.

मीटिंग के बाद सचिन पायलट ने क्या कहा?
मीटिंग के बाद कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि बैठक में में सभी मुद्दों पर सार्थक, व्यापक और अहम चर्चा हुई. हमारा संगठन, नेता, विधायक और सभी मंत्री मिलकर काम करेंगे. उन्होंने कहा,’जैसा कि मैं हमेशा कहता रहा हूं कि हमारा लक्ष्य है कि राजस्थान में फिर से कांग्रेस की सरकार कैसे बने.’

राहुल गांधी, खड़गे भी बैठक में रहे मौजूद
इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान के पार्टी इंचार्ज सुखजिंदर सिंह रंधावा और पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा समेत 29 नेता इस बैठक में शामिल रहे.

इन 4 बड़े फैसलों पर बनी सहमति
1. राजस्थान में कांग्रेस का कोई मुख्यमंत्री फेस नहीं होगा. पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेगी.
2. राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्यों की नियुक्ति के लिए नियम बनेंगे. पेपरलीक पर विधानसभा में कानून आएगा. (समझौते के लिए सचिन पायलट की शर्त)
3.राजस्थान में इस बार टिकट के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों का चयन सितम्बर के पहले सप्ताह में कर लिया जाएगा.
4. पार्टी में कोई बयानबाजी अब नहीं होगी. सरकार के प्रचार के साथ-साथ पार्टी का प्रचार अभियान शुरू होगा.

घर-घर जाकर देंगे योजनाओं की जानकारी
केसी वेणुगोपाल ने मीटिंग के दौरान कहा कि सभी विधायक और नेता घर-घर जाकर राज्य सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएंगे और पार्टी का अभियान शुक्रवार से शुरू होगा.

Latest articles

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...