5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यनागपुर के पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, BJP के...

नागपुर के पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, BJP के गढ़ में कमाल

Published on

मुंबई,

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में पंचायत समिति के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों के पदों पर हुए चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत हुई है. पंचायत समिति की ज्यादातर सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है. बड़ी बात ये है कि बीजेपी इस चुनाव में एक भी प्रमुख का पद नहीं जीत पाई है, उसके खाते में सिर्फ उपप्रमुख के तीन पद गए हैं. ऐसे में कांग्रेस ने इस चुनाव में बीजेपी को करारी शिकस्त दी है.

बीजेपी के लिए ये हार ज्यादा बड़ी क्यों?
नतीजों की बात करें तो कांग्रेस ने 13 में से 9 प्रमुख पद अपने नाम किए हैं, वहीं 8 उपप्रमुख पर भी पार्टी का परचम लहराया है. वहीं बीजेपी के खाते में सिर्फ तीन उपप्रमुख गए हैं. बीजेपी के लिए ये हार ज्यादा बड़ी इसलिए भी मानी जा रही है कि क्योंकि कई बड़े नेता खुद इसी क्षेत्र से आते हैं. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस का ये गढ़ रहा है. लेकिन कांग्रेस ने इसी गढ़ को ध्वस्त करने का काम कर दिया है.

शिंदे-उद्धव के खाते में क्या गया?
वैसे इस चुनाव में एनसीपी ने भी तीन प्रमुख अपने नाम किए हैं और उद्धव ठाकरे वाले गुट ने भी एक प्रमुख पद जीता है. कांग्रेस की बात करें तो उसने साओनर, कमलेश्वर, परसेओनी, मोउड़ा, काम्पती, उमरेड, भीवापुर, कुही और नागपुर ग्रामीण में जीत हासिल की है. वहीं जो रामतेक सीट है, उस पर एकनाथ शिंदे की बालासाहेबांची शिवसेना को जीत मिली है.

इस चुनावी जीत पर कांग्रेस ग्रामीण यूनिट के अध्यक्ष राजेंद्र मुलक कहते हैं कि इन नतीजों ने बीजेपी को तोड़कर रख दिया है, उसे अपने गढ़ में हार मिली है. जहां से नितिन गडकरी, देवेंद्र फडणवीस जैसे नेता आते हैं, वहां उसे हार मिली है

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...