7.9 C
London
Tuesday, February 10, 2026
Homeराज्यरिटायर्ड IPS को बदनाम कर रंगदारी मांगने की साजिश, एटीएस ने BJP...

रिटायर्ड IPS को बदनाम कर रंगदारी मांगने की साजिश, एटीएस ने BJP नेता और दो पत्रकारों समेत 5 गिरफ्तार

Published on

अहमदाबाद

गुजरात के हाल ही में सेवानिवृत्त हुए एक वरिष्ठ पुलिस ऑफिसर को दुष्कर्म के मामले में फंसाकर बदनाम करने की साजिश का खुलासा हुआ है। गुजरात एटीएस ने पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को पकड़ा है। इसमें एक बीजेपी नेता, दो पत्रकारों के साथ दो अन्य शामिल है। गुजरात पुलिस के शीर्ष पद पर काम कर चुके पुलिस अफसर को छवि खराब करने के लिए दुष्कर्म का झूठा हलफनामा तैयारा करवाया और फिर रंगदारी मांगने की साजिश बुनी गई। इस खुलासे के बाद पूरे पुलिस महकमें में खलबली है।

गुजरात एटीएस ने इस पूरे मामले में ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें राजू परमार, हरेश जादव, कार्तिक जानी, आशुतोष पांड्या और जीके प्रजापति हैं। इनमें आशुतोष पंड्या और कार्तिक जानी पत्रकार हैं। गुजरात एटीएस ने अनुसार इस पूरी साजिश का मास्टर माइंड बीजेपी ओबीसी फ्रंट का एक स्थानीय नेता है। इन सभी ने मिलकर पूर्व आईपीएस अधिकारी से रंगदारी वसूलने की साजिश रची। गुजरात एटीएस का कहना है कि इस सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी को बदनाम करने के लिए पत्रकारों ने पांच लाख रुपये भी लिए हैं।

गांधीनगर में एफआईआर दर्ज
गुजरात एटीएस के डीसीपी सुनील जोशी के आरोपियों ने एक महिला से दुष्कर्म का हलफनामा तैयार करवाया फिर इसमें छेड़छाड़ की। बीजेपी के नेता से पत्रकारों ने बदनाम करने के लिए पांच लाख रुपये भी लिए। इसकी प्लानिंग मीडिया में इस मामले को उठाकर रंगदारी ऐंठने की थी। इसके लिए इन्होंने आठ करोड़ रुपये की बड़ी रकम तय की थी। एटीएस के अनुसार इस मामले में गांधीनगर सेक्टर सात में शिकायत भी की गई थी। एसओजी के पीआई जांच कर रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक दबाव में आई महिला ने पुलिस अधिकारियों के नामों का खुलासा नहीं किया है।

8 करोड़ वसूलने का था प्लान
आरोपी ने महिला से यह भी कहा कि अगर वह अभी पुलिस अधिकारी का नाम लिखेगी तो सारा काम चौपट हो जाएगा। इसलिए महिला ने मजिस्ट्रेट के सामने किसी पुलिस अधिकारी का नाम नहीं लिखा। इतना ही नहीं, बिना महिला की जानकारी के हलफनामे में नए पैराग्राफ भी जोड़ दिए गए। आरोपी ने रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी पर दबाव बनाकर आठ करोड़ रुपये की रंगदारी की इस तरह साजिश रची। इस साजिश को अंजाम देने वाले सभी आरोपियों को अहमदाबाद-गांधीनगर में अलग-अलग जगहों से उठाया गया था। पुलिस ने इस मामले में आगे की कार्रवाई की है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए परिसर में नवनिर्मित ‘सुश्रुत भवन’ ओपीडी का किया लोकार्पण

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद) परिसर में नवनिर्मित ओपीडी भवन...

खेजड़ी संरक्षण कानून की घोषणा पर संतों एवं प्रबुद्धजनों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किया अभिनंदन

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से पर्यावरण प्रेमी संतों एवं प्रबुद्धजनों ने शिष्टाचार भेंट की और...

आतंकवाद के नाम पर मजदूर से तीन दिन बंधक बनाकर डेढ़ लाख रुपये की ठगी

भोपाल राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक मजदूर को आतंकवाद के नाम...

मंदिर के सामने शराब दुकान को लेकर विवाद, मानव अधिकार आयोग ने उठाए सवाल

भोपाल शहर के आरो कॉलोनी स्थित मंदिर के सामने संचालित शराब दुकान को लेकर विवाद...

More like this

11वीं की छात्रा से दुष्कर्म मामले में ‘यासीन मछली गैंग’ से जुड़ा जिम संचालक गिरफ्तार

भोपाल राजधानी भोपाल में 11वीं की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में...

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

दादाजी धाम में संत श्री गजानन महाराज का 148वाँ प्राकट्य दिवस श्रद्धा-भक्ति से संपन्न

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, रायसेन रोड, पटेल नगर, भोपाल में...