12.3 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यUP: योगी सरकार में राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति के बेटे के फेसबुक से...

UP: योगी सरकार में राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति के बेटे के फेसबुक से ब्राह्मणों पर विवादित टिप्पणी, भड़के लोग

Published on

आगरा:

सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के सदन में राणा सांगा पर दिए बयान का मामला थमा नहीं था कि राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति के बेटे चंद्रमोहन प्रजापति की सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी से विवाद खड़ा हो गया.

चंद्रमोहन प्रजापति की फेसबुक आईडी से ब्राह्मण समाज के बारे में विवादित टिप्पणी की गई है. जिस पर ब्राह्मण संगठनों के पदाधिकारी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और नाराजगी जता रहे हैं. वहीं, मंत्री के बेटे चंद्रमोहन प्रजापति का कहना है कि उनकी फेसबुक आईडी हैक करके यह पोस्ट की गई है. राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति ने इसे एक षड्यंत्र बताया है. जबकि ​विवाद और तनाव को लेकर मंत्री के आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-7 स्थित आवास पर पुलिस फोर्स किया गया है.

परिवार के खिलाफ खिलाफ षड्यंत्रः बता दें कि योगी सरकार में राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति का परिवार खंदौली थाना क्षेत्र स्थित गांव और आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-7 स्थित आवास में रहता है. बीते दिनों राज्यमंत्री के बेटा चंद्रमोहन की फेसबुक आईडी से एक पोस्ट की गई. जिसमें ब्राह्मण समाज की एक लड़की के बारे में टिप्पणी की गई. सोशल मीडिया की पोस्ट पर लोगों ने सवाल किए. दो दिन में ये पोस्ट वायरल हो गई. जिस पर राज्यमंत्री के बेटा चंद्रमोहन प्रजापति ने सफाई दी है. उन्होंने कहा कि किसी समाज की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह इसके लिए माफी मांगते हैं. हीं, राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति कहना है कि बेटे की फेसबुक आईडी हैक करके उस पर विवादित पोस्ट की गई है. यह यह मेरे परिवार के खिलाफ षड्यंत्र किया गया है.

फेसबुक आईडी की जांच की जाएः चाणक्य सेना के राहुल चतुर्वेदी ने बताया कि समाज में विद्वेष पैदा करने की कोशिश की गई. इस तरह की किसी भी बयानबाजी का समाज विरोध करता है. इस मामले की जांच होनी चाहिए. जिसमें ये पता किया जाए कि राज्यमंत्री के बेटे की आईडी हैक हुई थी या नहीं. इस बारे में समाज एकजुट है.

 

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...