28.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यराम मंदिर पर RJD नेता का विवादित बयान, बोले- नफरत की जमीन...

राम मंदिर पर RJD नेता का विवादित बयान, बोले- नफरत की जमीन पर हो रहा…

Published on

पटना

राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने राम मंदिर को लेकर बड़ा बयान दिया है। शुक्रवार को पटना में पत्रकारों से बात करते हुए राजद के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण नफरत की जमीन पर हो रहा है। जगदानंद सिंह ने कहा, “नफरत की जमीन पर राम मंदिर का निर्माण हो रहा है, इस देश में इंसानियत से बड़ा उन्मादियों के राम बचे हुए हैं। अब लोगों, गरीबों, अयोध्या के राम, शबरी के जूठन खाने वाले राम नहीं हैं बल्कि पत्थरों के भीतर कैद रहने वाले राम रहेंगे।”

RSS वालों के राम जहां चाहे बैठे
RJD प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, “भारत में राम को लोगों के दिलों में से छीन कर सिर्फ पत्थरों के आलीशान भवन में बैठाया नहीं जा सकता। हम लोग हे राम वाले हैं जय श्री राम वाले नहीं हैं।” उन्होंने आगे कहा, “1 तारीख से अब राम होंगे, बाकि अब तक क्या थे? भारत में माना जाता था कि राम मय हैं, कृष्णमय हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। भारत के राम कण-कण में रहेंगे, RSS वालों के राम जहां चाहे बैठे।”

जगदानंद सिंह ने कहा, “क्या राम अब सिर्फ मंदिर के होंगे? क्या राम अब देश के नहीं होंगे? भारत में राम को लोगों के दिलों से छीनकर केवल पत्थरों से बने आलीशान भवन में नहीं बिठाया जा सकता है।” त्रिपुरा के सबरूम में एक रैली को संबोधित करते हुए, जहां मार्च में विधानसभा चुनाव होने हैं, शाह ने गुरुवार को मंदिर के मुद्दे पर कांग्रेस और राहुल की आलोचना की और इसके निर्माण में तेजी लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की।

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...