13.8 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराष्ट्रीयकेरल में फिर जोर पकड़ रहा कोरोना, हफ्ते भर में 50% केस...

केरल में फिर जोर पकड़ रहा कोरोना, हफ्ते भर में 50% केस बढ़े… पर एक गुड न्‍यूज भी है

Published on

नई दिल्‍ली

केरल में कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। वहां रविवार को खत्‍म हुए सप्‍ताह में पिछले हफ्ते के मुकाबले 50% से ज्‍यादा केस आए। केरल में ओणम त्‍योहार के बाद से कोविड मामलों में उछाल दिखा है। केरल की वजह से देशभर में पिछले सात हफ्तों से केसेज गिरने का जो ट्रेंड था, वह टूट गया। केरल से 12-18 सितंबर के बीच 14,865 नए मामले सामने आए हैं। उससे पहले वाले हफ्ते में केरल से 9,805 मामले आए थे। इस हफ्ते देशभर से जितने मामले आए हैं, उनमें से 39% अकेले केरल से रहे। भारत से इस हफ्ते 38,500 मामले आने की संभावना है जो कि पिछले हफ्ते से करीब 2% ज्‍यादा है। केरल में ओणम के बाद कोविड केसेज बढ़ने का ट्रेंड महामारी आने के बाद हर साल दिखा है। जुलाई के आखिरी हफ्ते से लेकर 12 सितंबर से पहले वाले हफ्ते तक, देश में कोरोना केस लगातार घट रहे हैं।

केरल के अलावा बंगाल से भी कोरोना मामले बढ़े हैं। बंगाल में इस हफ्ते केसेज में 20% (1,726 केस) का उछाल देखने को मिला है। तमिलनाडु में भी पिछले हफ्ते के मुकाबले 1.5% (3,147 केस) की मामूली बढ़त देखी गई। तमिलनाडु में पिछले तीन हफ्ते से मामले बढ़ रहे हैं। पुडुचेरी में भी कोविड मामले बढ़ रहे हैं।

गुड न्‍यूज: दिल्‍ली, यूपी… घट रहे मामले
पिछले हफ्ते में दिल्‍ली और आसपास के राज्‍यों में कोविड मामले घटे हैं। दिल्‍ली में पिछले सप्‍ताह के मुकाबले इस बार 30% कम केस दर्ज हुए। वहां अप्रैल की शुरुआत के बाद पहली बार वीकली केस 1,000 से कम रहे। दिल्‍ली में मौतों का साप्‍ताहिक आंकड़ा भी घटकर 6 पर आ गया है। राजधानी में सात हफ्तों के बाद किसी सप्‍ताह में 10 से कम मौतें दर्ज की गई हैं। उत्‍तर प्रदेश और हरियाणा के कोविड आंकड़ों में भी गिरावट है।

केरल में मौतों की संख्‍या बढ़ने के चलते देश में कोविड से मरने वालों की संख्‍या में इस हफ्ते 10% केस बढ़ गए। इस हफ्ते, भारत में कोविड-19 से 165 मौतें हुईं जबकि पिछले हफ्ते 150 लोग मारे गए थे। केरल के आंकड़ों के अनुसार, वहां इस हफ्ते 68 मौतें दर्ज हुईं जबकि उससे पहले वाले हफ्ते में 42 मौतें हुई थीं। इसमें पहले के जोड़े गए आंकड़े शामिल हैं। केरल के बाद देश में सबसे ज्‍यादा कोविड मामले महाराष्‍ट्र से आए। वहां इस हफ्ते 4,710 नए मामले मिले।

पिछले 24 घंटों में 4,858 नए केस
स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी अपडेट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोविड के 4,858 नए मामले सामने आए हैं। देश में कुल मामलों की संख्‍या 4,45,39,046 हो गई है जिनमें से 48,027 सक्रिय केस हैं। पिछले 24 घंटों में कोविड से 18 और मौतों के बाद मृतकों की कुल संख्‍या 5,28,355 पहुंच गई। इन 18 मामलों में वे आठ लोग भी शामिल हैं, जिनके नाम केरल ने पिछले दिनों से जोड़े हैं।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...