13.3 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकोरोना वायरस करने लगा वापसी? शोध में मिला नया वेरिएंट, अमेरिका ने...

कोरोना वायरस करने लगा वापसी? शोध में मिला नया वेरिएंट, अमेरिका ने दी वॉर्निंग

Published on

वॉशिंगटन

क्या कोरोना वायरस वापसी करने वाला है। अमेरिका के रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (CDC) की ओर से अमेरिका, डेनमार्क और इजरायल में कोविड-19 की एक नई फैमिली BA.2.86 का पता लगाया है। एक्सपर्ट्स इस सर्दी में इसके फैलने की आशंका जता रहे हैं। CDC ने एक ट्वीट में कहा, ‘हम BA.2.86 के बारे में और जानकारी निकाल रहे हैं। खुद का बचाव कोविड-19 की ही तरह करें।’ रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक WHO ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा था कि उसने बड़ी संख्या में म्यूटेशन को देखते हुए BA.2.86 को मॉनिटरिंग में रखा है।

WHO के मुताबिक अब तक कुछ ही देश हैं, जहां इन वेरिएंट्स की सूचना मिली है। ह्यूस्टन मेथोडिस्ट में डायग्नोस्टिक माइक्रोबायोलॉजी के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. एस. वेस्ले लॉन्ग ने बताया कि न्या म्यूटेशन मुख्य रूप से XBB.1.5 वेरिएंट से निकला है। उन्होंने आगे कहा कि यह देखा जाना बाकी है कि क्या BA.2.86 वायरस पहले के इम्यून या वैक्सीन से बच सकता है? XBB.1.5 से बचने के लिए दुनिया भर में कोविड बूस्टर शॉट्स लगाए गए थे।

कितना खतरनाक होगा वायरस
फ्रेड हचिंसन कैंसर सेंटर की वायरोलॉजिस्ट जेसी ब्लूम का कहना है कि संभवतः BA.2.86 वर्तमान वेरियंट की तुलना में कम संक्रामक है। इसलिए यह कभी भी व्यापक रूप से नहीं फैल सकता है। हालांकि इसी पुष्टि के लिए और भी डेटा की जरूरत होगी। वहीं डॉ लॉन्ग ने कहा कि मेरी सबसे बड़ी चिंता यह है कि कहीं ये पुरानी वेव से ज्यादा खतरनाक तरीके से न फैल जाए। उनका कहना है कि बूस्टर अभी भी सामान्य तौर पर कोविड-19 से लड़ने में मदद करेगा।

कैसे करें बचाव
CDC के मुताबिक अगर आपको कोरोना के लक्षण लग रहे हों तो अपना टेस्ट कराएं और रिजल्ट आने तक लोगों से मिलने-जुलने से बचें। CDC के मुताबिक अगर आपको संक्रमण हो जाए तो बाहर और घर के अंदर 10 दिनों तक हाई क्वालिटी मास्क पहनना चाहिए। इसके अलावा अपनी टेस्टिंग और रोग की मॉनिटरिंग कराते रहना चाहिए। वहीं अगर कोई स्वस्थ है तो उसे कोरोना संक्रमित रोगियों से मिलने से बचना चाहिए।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...