25.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराजनीतितेलंगाना में गिनती शुरू हो गई है... जातिगत जनगणना पर राहुल ने...

तेलंगाना में गिनती शुरू हो गई है… जातिगत जनगणना पर राहुल ने पीएम मोदी को दिया चैलेंज, जानें क्या कहा

Published on

नई दिल्ली

जाति जनगणना का हमेशा समर्थन करने वाली कांग्रेस सरकार ने आज इसको लेकर बड़ा कदम उठाया है। आज तेलंगाना सरकार ने जातिगत जनगणना शुरू कर दी है। जिसको लेकर अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है।

पीएम मोदी और भाजपा पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा- मोदी जी, आज से तेलंगाना में जातिगत गिनती शुरू हो गई है. इससे मिलने वाले डेटा का इस्तेमाल हम प्रदेश के हर वर्ग के विकास के लिए नीतियां बनाने में करेंगे। जल्द ही यह महाराष्ट्र में भी होगा, सबको पता है कि भाजपा देश में एक व्यापक जाति जनगणना नहीं करवाना चाहती है।

पीएम मोदी को दिया चैलेंज
इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी पर चैलेंज देते हुए कहा कि मैं मोदी जी से साफ कहना चाहता हूं- आप देश भर में जातिगत जनगणना को रोक नहीं सकते हैं। हम इसी संसद में जातिगत जनगणना को पास करके दिखाएंगे और आरक्षण पर से 50% की दीवार को तोड़ देंगे।

80 हजार कर्मचारी करेंगे सर्वेक्षण
जाति जनगणना पर कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को कहा कि देशभर में जाति जनगणना कराना और SC, ST और OBC आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की 50% की सीमा हटाना उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। तेलंगाना में कांग्रेस सरकार शनिवार से जाति सर्वेक्षण शुरू कर रही है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि अगले कुछ हफ्तों में 80,000 कर्मचारी घर-घर जाकर 33 जिलों के 1.17 करोड़ से ज्यादा घरों का सर्वेक्षण करेंगे। उन्होंने कहा कि 1931 के बाद यह पहली बार है जब तेलंगाना में सरकार जाति आधारित सर्वेक्षण करा रही है।

जयराम रमेश ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम है। यह तेलंगाना के लोगों की भावनाओं का सम्मान है और बाबा साहेब आंबेडकर के संविधान के आदर्शों को स्थापित करता है।उन्होंने आगे कहा कि जैसा कि राहुल गांधी ने इस हफ़्ते हैदराबाद में कहा था कि यह राष्ट्रीय जाति जनगणना का एक नमूना है जो ‘इंडिया’ की सरकार करवाएगी।

Latest articles

तबादला नीति की शर्तों से परेशान शिक्षक, 90% ई-अटेंडेंस और जनगणना ड्यूटी पर उठे सवाल

भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी स्वैच्छिक स्थानांतरण नीति की जटिल शर्तों को लेकर...

दानिशकुंज में गृह मंत्रालय के अफसर के घर चोरी, 5 लाख के जेवरात पार

भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित दानिशकुंज (डीके-1) में रहने वाले केंद्रीय गृह...

मप्र में प्री-मानसून की झमाझम, मानसून 10 दिन लेट; 25 जून तक एंट्री की उम्मीद

भोपाल। मप्र में प्री-मानसून एक्टिविटी के चलते तेज आंधी और बारिश का दौर जारी...

अब्बास नगर में बरसते पानी में हटा अतिक्रमण, दुकानों के शेड तोड़े

भोपाल। राजधानी के अब्बास नगर क्षेत्र में शनिवार को प्रशासन और नगर निगम के...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...