15.2 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यफसल लुटेरों ने मारी गोली फिर 5 किमी घसीटा, किसान ने रो-गिड़गिड़ा...

फसल लुटेरों ने मारी गोली फिर 5 किमी घसीटा, किसान ने रो-गिड़गिड़ा कर बचाई जान… भागलपुर में अजब कांड

Published on

भागलपुर

जिले में फसल लुटेरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। पहले तो उन्होंने एक किसान के पैर में गोली मार दी, फिर उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद उसे 5 किलोमीटर तक पैदल अपने साथ जंगलों में घुमाया। ये सबकुछ भागलपुर जिले के खरीक इलाके में हुआ। पीड़ित किसान के मुताबिक खरीक में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद किसान को पैर में गोली मार कर घायल कर दिया गया। इतने से भी अपराधियों का मन नहीं भरा, तो किसान को 5 किलोमीटर तक घसीट घसीट कर पैदल चलाया। इस सनसनीखेज कांड के बाद जिले में हड़कंप मच गया है।

किसान को पैर में मारी गोली और 5 किमी पैदल चलाया
पीड़ित किसान ने पुलिस को चार फसल लुटेरों के नाम बताए हैं, जिन्होंने उसे गोली मारी। ये वारदाथ खरीक थाना इलाके के जमालदीपुर में अंजाम दी गई। ट्रॉमा वार्ड में इलाज करा रहे किसान कैलाश मंडल ने इस वारदात की तफसील से जानकारी दी। कैलाश के मुताबिक रोज की तरह वो सोमवार को भी अपने मकई के खेत में गए। शाम के चार बजे के करीब वो अपने खेत में पहुंचे। लेकिन यहां फसल लुटेरे पहले से ही कैलाश का इंतजार कर रहे थे। कैलाश को देखते ही अपराधियों ने 6 से 7 राउंड फायरिंग की। इसी में एक गोली उन पर भी दागी गई, जो उनकी जांघ में लगी। आरोप है कि इसके बाद घायल कैलाश को अपराधी अपने साथ बहियार जंगल में लेकर घुस गए। यहां भी जख्मी हालत में ही उन्हें पांच किमी पैदल चलाया गया।

हाथ-पैर जोड़ने पर अपराधियों ने बख्शी जान
पीड़ित किसान कैलाश मंडल के मुताबिक जंगल में जब उन्होंने अपराधियों के हाथ पैर जोड़े, तो उन्हें छोड़ दिया गया। बदमाशों ने जैसे ही उन्हें छोड़ा, कैलाश मंडल ने अपने परिवार को कॉल कर वारदात की जानकारी दी। इसके बाद उनके घरवाले पुलिस टीम के साथ बहियार पहुंचे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित किसान के मुताबिक पगला मंडल, सतला यादव, पप्पू यादव और राजा यादव ने उनके साथ इस वारदात को अंजाम दिया।

Latest articles

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का चक्काजाम, ग्वालियर-मुरैना में कई कांग्रेसी गिरफ्तार

भिंड के कांग्रेस नेता और आरक्षक में झड़प, शाजापुर में ट्रैक्टर को लेकर पुलिस-कार्यकर्ताओं...

सेहत के लिए वरदान है कच्ची हल्दी, रोज़ाना सेवन से कैंसर सहित कई बीमारियों का खतरा हो सकता है कम

Turmeric benefits: कच्ची हल्दी स्वास्थ्य के लिए वरदान की तरह माना गया है। कच्ची...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...