15.2 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यजब्त मवेशियों को बेच नहीं सकता कस्टम विभाग, बॉम्बे हाई कोर्ट की...

जब्त मवेशियों को बेच नहीं सकता कस्टम विभाग, बॉम्बे हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी

Published on

मुंबई

बॉम्बे हाई कोर्ट ने अपने एक आदेश में स्पष्ट किया है कि कस्टम विभाग के पास जब्त मवेशियों की बिक्री का अधिकार नहीं है। नियमानुसार जब्त मवेशियों को स्थानीय पुलिस स्टेशन को सौंपा जाना चाहिए। हाई कोर्ट ने यह बात ध्यान फाउंडेशन नामक संस्था की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई के बाद स्पष्ट की है। इससे पहले फाउंडेशन के वकील जेएस किनी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के तहत जारी की गई एक एसओपी पेश की। इसमें साफ किया गया है कि कस्टम विभाग के पास जब्त किए गए मवेशियों की नीलामी और बिक्री का अधिकार नहीं है। इस पर न्यायमूर्ति गौरी गोडसे ने कहा कि प्रथम दृष्टया मौजूदा मामले में यह एसओपी लागू होती है। नियमानुसार जब्त मवेशियों को स्थानिय पुलिस स्टेशन को सौंपा जाना चाहिए, जिसे प्रिवेशन ऑफ क्रूएल्टी टू एनिमल के प्रावधानों के तहत प्राणियों को बेचने और जरूरी कदम उठाने का हक है।

भेड़-बकरियों की सेहत रिपोर्ट पेश करने का निर्देश
पिछले दिनों कस्टम विभाग ने रत्नागिरी में अवैध तरीके से जहाज से दुबई ले जाई जा रही 3398 भेड़-बकरियां पकड़ी थीं। इनमें से 1379 की मौत हो चुकी है। दो हजार भेड़-बकरियां ही शेष बची हैं। न्यायमूर्ति ने अब राज्य के पशु संवर्धन विभाग को शेष बची भेड़-बकरियों की सेहत रिपोर्ट अगली सुनवाई के दौरान पेश करने का निर्देश दिया है। साथ ही उनकी ईयर टैंगिग की दिशा में कदम उठाने को कहा है।

मालिक को सौंपे गए पशु
जब्ती की कार्रवाई के बाद कस्टम विभाग ने पहले अपने पास भेड़-बकरियों को रखा था। बाद में इसे एक करारनामे के तहत पशुओं को उसके मूल मालिक को सौंप दिया था। फाउंडेशन का आरोप है कि कस्टम विभाग ने इस मामले में नियमों का पालन नहीं किया है, जबकि वह भेड़-बकरियों को अपने पास रखने का इच्छुक था। वर्तमान में शेष भेड़-बकरियों को अहमदनगर में उनके मूल मालिक के पास रखा गया है।

Latest articles

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का चक्काजाम, ग्वालियर-मुरैना में कई कांग्रेसी गिरफ्तार

भिंड के कांग्रेस नेता और आरक्षक में झड़प, शाजापुर में ट्रैक्टर को लेकर पुलिस-कार्यकर्ताओं...

सेहत के लिए वरदान है कच्ची हल्दी, रोज़ाना सेवन से कैंसर सहित कई बीमारियों का खतरा हो सकता है कम

Turmeric benefits: कच्ची हल्दी स्वास्थ्य के लिए वरदान की तरह माना गया है। कच्ची...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...