13.5 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकराची की ओर बढ़ा महातूफान बिपरजॉय, पाकिस्‍तान‍ियों को सताया चक्रवात से बड़ा...

कराची की ओर बढ़ा महातूफान बिपरजॉय, पाकिस्‍तान‍ियों को सताया चक्रवात से बड़ा डर

Published on

कराची

भारत और पाकिस्‍तान के लिए महासंकट का सबब बन गया बिपरजॉय तूफान अब गुजरात से हल्‍का सा कराची की ओर बढ़ गया है। आज शाम को इसके पाकिस्‍तान के सिंध प्रांत के केटी बंदर इलाके से टकराने का अनुमान है। चक्रवाती तूफान के खतरे को देखते हुए अब तक 80 हजार लोगों को सुरक्षित स्‍थानों पर पाकिस्‍तानी सेना ने पहुंचाया है। अधिकारियों ने इसे बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान करार दिया है और हाई अलर्ट घोषित किया है। वहीं पाकिस्‍तानियों को अब इस महातूफान से ज्‍यादा बड़े खतरे के डर से दिल बैठा जा रहा है। उन्‍हें यह डर सता रहा है कि क्‍या तूफान जाने के बाद उनकी रोजी रोटी का आखिरी जरिया नावें बची रहेंगी या नष्‍ट हो जाएंगी। पाकिस्‍तान इस समय भयानक आर्थिक संकट से गुजर रहा है और आम जनता को सरकार से मदद की उम्‍मीद नहीं बची है।

पाकिस्‍तानी मछुआरे मुर्तजा जाटी ने कहा कि उनके पास जो कुछ था, वह लेकर चले आए हैं और शरणार्थी शिविर में रह रहे हैं। मेरे पास अपनी नाव को छोड़कर आने के अलावा और कोई विकल्‍प नहीं था। वह कहते हैं कि अगर मेरी नाव नष्‍ट हो गई तो मैं अपने घर को चलाने के लिए क्‍या करूंगा, यह सूझ नहीं रहा है। उन्‍होंने कहा कि एक नाव को बनाने में 4 लाख रुपये का खर्च आता है। अगर नाव नष्‍ट हो गई तो क्‍या करूंगा, इसकी कल्‍पना भी नहीं कर पा रहा हूं। इससे पहले पाकिस्‍तान में आई भयानक बाढ़ के पीड़‍ित अब भी सरकार से मदद की उम्‍मीद में बैठे हैं।

पाकिस्‍तान ने 80 हजार लोगों को निकाला, रोजी पर संकट
पाकिस्‍तान इन दिनों डिफॉल्‍ट होने की कगार पर है और दुनिया से मदद की गुहार लगा रहा है। आईएमएफ भी उसे लोन नहीं दे रहा है। उधर, चक्रवात बिपारजॉय के गुरुवार को पाकिस्तान के तटीय क्षेत्रों में दस्तक देने से पहले देश के दक्षिणी सिंध प्रांत में लगभग 80 हजार लोगों को उनके घरों से हटा कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। वर्तमान में ‘बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान’ में तब्दील हो चुका बिपारजॉय भारत और पाकिस्तान के करीब पहुंच रहा है, जिसकी वजह से अधिकारी जानमाल के संभावित नुकसान को कम करने के लिए एहतियाती कदम उठा रहे हैं। इसके सिंध के थट्टा जिले में केटी बंदर बंदरगाह और भारत के कच्छ जिले के बीच तट पर पहुंचने की उम्मीद है।

सिंध के सूचना मंत्री शरजील मेमन ने कहा, ‘अब तक थट्टा, केटी बंदर, सुजावल, बादिन, उमेरकोट, थारपारकर, शहीद बेनजीराबाद, टंडो मुहम्मद खान, टंडो अल्लायार और संघार में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।’ उन्होंने कहा कि इन लोगों को मजबूत इमारतों वाले सरकारी स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी कार्यालयों में आश्रय दिया गया है और पर्याप्त भोजन, पानी और चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। मेमन ने कहा कि थट्टा, केटी बंदर और सुजावल के कई इलाकों में कुछ परिवार अपने घर छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से उन्हें वहां से जबरन हटाना पड़ा। उन्होंने कहा, ‘ऐसे लोग भी हैं जो स्वेच्छा से सुरक्षित स्थानों पर चले गए थे।’

पाकिस्‍तान में आज शाम तक पहुंच जाएगा तूफान
पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग (पीडीएम) ने कहा है कि चक्रवात बिपारजॉय बृहस्पतिवार दोपहर या शाम को दस्तक देगा और अपने साथ भारी बारिश और तूफान लाएगा। चक्रवात के कारण कराची और हैदराबाद जैसे शहरों में भारी बाढ़ आ सकती है। पीएमडी द्वारा जारी हालिया अलर्ट में कहा गया है कि चक्रवात कराची से लगभग 310 किलोमीटर दक्षिण, थाटा से 300 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम और केटी बंदर से 240 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम की दूरी पर है। सरकार ने एहतियात के तौर पर बलूचिस्तान प्रांत के हब और लासबेला जिलों और ग्वादर में भी कुछ जगहों से लोगों हटा कर सुरक्षित स्थानों पर भेजा है।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...