15.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यओवरटेक की वजह से हुआ था सायरस मिस्त्री की कार से हादसा,...

ओवरटेक की वजह से हुआ था सायरस मिस्त्री की कार से हादसा, दो महीने बाद खुलासा

Published on

पालघर

मुंबई के प्रसिद्ध उद्योगपति सायरस मिस्त्री सहित दो लोगों की 4 सितंबर को मुंबई अहमदाबाद हाइवे के कासा, चारोटी स्थित सूर्या ब्रिज के पास सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वहीं दो अन्य लोग घायल हुए थे। दो महीने बाद जांच में पता चला कि ओवरटेक की वजह से कार दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। पालघर पुलिस ने सायरस मिस्त्री की गाड़ी चलाने वाली डॉक्टर अनाहिता पंडोले पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। यह मामला कासा पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि 4 सितंबर को मुंबई के प्रसिद्ध उद्योगपति व टाटा ग्रुप के पूर्व चैयरमैन सायरस मिस्त्री, जहांगीर पंडोले, अनाहिता पंडोले और दरियस पंडोले मर्सडीज कार से अहमदाबाद से मुंबई आ रहे थे। दोपहर ढाई बजे जैसे ही उनकी कार मुंबई-अहमदाबाद हाइवे के कासा स्थित घोल गांव के पास पहुंची, तभी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में सायरस मिस्त्री और जहांगीर पंडोले की मौत हो गई थी।

अनाहिता पंडोले पर केस दर्ज
वहीं अनाहिता पंडोले व दरियस पंडोले जख्मी हुए थे। इस मामले की जांच जव्हार विभाग के डीवायएसपी प्रशांत परदेसी कर रहे थे। घटना के दौरान वहां मौजूद चश्मदीद गवाह, प्रादेशिक परिवहन अधिकारी, मर्सडीज बेज इंडिया पुणे कंपनी की ओर से जांच के बाद पता चला कि दुर्घटना ओवरटेक की वजह से हुई थी। इस मामले में पुलिस ने कार चलाने वाली अनाहिता पंडोले पर मामला दर्ज किया है।

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...