10.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यडल्लेवाल के शरीर से खत्म हुआ मांस, बची हड्डियां, पल्स रेट घटा...

डल्लेवाल के शरीर से खत्म हुआ मांस, बची हड्डियां, पल्स रेट घटा और ब्लड प्रेशर कम, गंभीर हुई हालत

Published on

चंडीगढ़

आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता डल्लेवाल की अचानक तबीयत खराब हो गई है। उनका पल्स रेट और ब्लड प्रेशर कम हो गया। इसके बाद वहां मौजूद डॉक्टरों ने उनके हाथों और पैरों की मालिश की और उन्हें पानी पिलाया, तब जाकर उनकी तबीयत में कुछ सुधार आया। डल्लेवाल की तबीयत बिगड़ने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने सतनाम वाहे गुरु का जाप करना शुरू कर दिया।

लंबे समय से आमरण अनशन पर बैठे डल्लेवाल की तबीयत दिन ब दिन बिगड़ती जा रही है। हालांकि, वहां मौजूद डॉक्टर उन्हें समय-समय पर चिकित्सकीय सहायता मुहैया कराते रहते हैं। वहीं, उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने अपनी ओर से अर्लट भी कर दिया है।

मलकीत सिंह ने की थी सेहत के लिए अरदास
इससे पहले 3 जनवरी को अकाल तख्त साहिब के हेड ग्रंथी, सिंह साहिब ज्ञानी मलकीत सिंह ने किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेहत के लिए अरदास की थी। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है। उनकी सेहत को लेकर चिंतित किसान संगठन और उनके समर्थकों ने श्री अकाल तख्त साहिब पर अरदास की। इस अवसर पर सिंह साहिब ज्ञानी मलकीत सिंह ने कहा था कि डल्लेवाल लंबे समय से किसानों की मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं और उनकी हालत गंभीर है।

डल्लेवाल के शरीर से खत्म हुआ मांस
ज्ञानी मलकीत सिंह ने कहा था कि डल्लेवाल के आमरण अनशन के कारण उनका शरीर अत्यधिक कमजोर हो गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, डल्लेवाल का शरीर मांस से पूरी तरह खाली हो चुका है और केवल हड्डियां बची हैं। पिछले 30 दिसंबर को किसानों ने पंजाब बंद किया था और अब किसान नेता 4 जनवरी को होने वाली किसान महापंचायत को सफल बनाने की कोशिश में जुटे हैं।

राकेश टिकैत ने जताई चिंता
सिंह साहिब ने अरदास की कि जगजीत सिंह डल्लेवाल जल्द स्वस्थ हों और उनका संघर्ष सफल हो। इससे पहले किसान नेता राकेश टिकैत ने डल्लेवाल की सेहत पर चिंता जताते हुए कहा था कि वह पिछले कई दिनों से अनशन पर बैठे हैं और जब वह इतने दिनों तक अनशन करेंगे तो उनकी सेहत खराब ही होगी।

टिकैत ने मीडिया से बात करते हुए कहा था, ‘सिख समाज शहीदी से पीछे नहीं हटता है, यह भी इनकी खासियत है और डल्लेवाल इस स्थिति में पहुंच गए हैं कि या तो भारत सरकार उनकी मांगों को पूरा करें, नहीं तो वह वापस नहीं जाएंगे। मेरे या किसी और दूसरे के कहने से हमें नहीं लगता कि वह अनशन से पीछे हटेंगे। उन्हें किसी ने जबरदस्ती नहीं बैठाया है और यह उनका खुद का निर्णय है।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...