13.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यडांसिंग कार... गुजरात के सरकारी बिल्डिंग में खड़ी गाड़ी में होता था...

डांसिंग कार… गुजरात के सरकारी बिल्डिंग में खड़ी गाड़ी में होता था गंदा धंधा, गेट खोलते ही पुलिस के भी उड़े होश

Published on

अहमदाबाद/जामनगर:

गुजरात में वेश्वावृति के ऐसे मामले को खुलासा हुआ है। जिसके सामने आने के बाद पुलिस के भी होश उड़ गए। जामनगर के रंजीत नगर स्थित एक सरकारी भवन में एक टेंपो ट्रैवलर और कार को पार्क करके वेश्यावृत्ति का धंधा चल रहा था। पुलिस ने जब कार के साथ खड़ी एक टेंपो ट्रैवलर को दरवाजा खोला पुलिस दंग रह गई है। ग्राहकों की जरूरत को पूरा करने के लिए ट्रैवल बस को एसी, बेड, गद्दे और तकियों से सुसज्जित किया गया था।

कार पर पुलिस की प्लेट
जामनगर पुलिस ने कार और टेंपो ट्रैवलर में वेश्यावृत्ति का धंधा संचालित करने के आरोप में अशोक सिंह प्रवीण सिंह झाला का अरेस्ट किया है। पुलिस ने एक कार, टेंपो, चार मोबाइल फोन, 20 कंडोम और 15 लाख रुपये से अधिक की नकदी भी जब्त की है। सामने आया है कि अपने कारोबार में किसी भी तरह की बाधा से बचने के लिए आरोपी अपनी निजी कार पर पुलिस की प्लेट लगाता था। हालांकि यही आरोपी एक से अधिक बार अपने ही घर में वेश्यालय चलाते हुए पकड़ा जा चुका है।

50-50 का था फॉर्मूला
पुलिस ने इस मामले में अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम, 1956 की धारा 3 (1), 4 (1), 5 (1), 5 (1बी) और 6 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि अशोक सिंह जाला के माध्यम से पुरुष ग्राहकों से 1000 रुपये वसूलता था। 500 खुद रखता था और 500 युवती को देता था। पुलिस ने लड़की के पास से 11,000 रुपये नकद बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने लड़की को अब सुधार गृह भेज दिया है।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...