16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में फ्लाइओवर के पास टुकड़ों में बिखरी मिली लड़की की लाश,...

दिल्ली में फ्लाइओवर के पास टुकड़ों में बिखरी मिली लड़की की लाश, श्रद्धा जैसा हत्याकांड?

Published on

नई दिल्ली

गीता कॉलोनी में एक फ्लाइओवर के पास महिला की लाश के टुकड़े मिले हैं। बुधवार सुबह आई सूचना से चर्चित श्रद्धा हत्‍याकांड की यादें ताजा हो गईं। पुलिस ने लाश के कई टुकड़े मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। मौके पर फोरेंसिक टीम पहुंच गई है। इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया है। दिल्‍ली पुलिस के अनुसार, उन्‍हें सुबह 9.15 बजे सूचना दी गई कि फ्लाइओवर के पास कुछ मानव अंग पड़े हैं। अंगों को कई जगह बिखेरा गया था। अभी तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है।

श्रद्धा मर्डर केस से दहल गई थी दिल्‍ली
पिछले साल 27 साल की श्रद्धा को कथित रूप से उसके बॉयफ्रेंड आफताब पूनावाला ने गला घोंटकर मार डाला था। फिर लाश के 30 से ज्यादा टुकड़े कर अलग-अलग जगह फेंक दिए थे। आफताब ने श्रद्धा के शव के टुकड़े-टुकड़े कर उन्‍हें 18 दिन तक ठिकाने लगाया था। उसने कुछ अंग फ्रिज में भी रखे थे। मामला करीब छह महीने बाद खुला जब श्रद्धा के पिता ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। आफताब को दिल्‍ली पुलिस ने अरेस्‍ट कर लिया था। फिलहाल उसका ट्रायल चल रहा है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...