11.3 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeराज्यUP में जानलेवा मोहब्बत! भाई की साली ने ठुकराया शादी का प्रपोजल...

UP में जानलेवा मोहब्बत! भाई की साली ने ठुकराया शादी का प्रपोजल तो गोली से उड़ा दिया, खुद भी खत्म कर ली जिदंगी

Published on

आगरा:

भाई की साली से एकतरफा मोहब्बत करने वाले एक शख्स ने ऐसी सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया जिसने सबको सन्न कर दिया। सिरफिरा आशिक जब युवती को शादी के लिए तैयार नहीं कर पाया तो उसके सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर घरवाले दहल गए। दोनों के शव कमरे में खून से लथपथ पड़े थे। पुलिस ने शवों को कमरे का दरवाजा तोडक़र बाहर निकाला था।

मामला आगरा के एत्मादपुर कस्बे का है। रहनकलां गांव के रहने वाले कृष्णवीर बिल्ंिडग ठेकेदार हैं। उन्होंने अपनी बेटी की शादी २०२१ में फिरोजाबाद टुंडला के अभिषेक से की थी। बुधवार को उसकी बेटी का देवर दीपक उनके घर पहुंचा था। कृष्णवीर ने बताया कि वह घर पर नहीं था। उसकी पत्नी सुनीता और बेटी ज्योति (२० वर्ष) घर पर थी। दीपक ने कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए मांगी। तो उसकी पत्नी पास की दुकान पर गई थी। इसी दौरान दीपक ने ज्योति को कमरे में बंद कर लिया। कुछ देर तक दोनों कमरे में बंद रहे। दरवाजा खोलने के लिए खटखटाया तो नहीं खोला। पत्नी ने पुलिस को सूचना दी।

कमरे में मृत मिले दोनों
एसीपी एत्मादपुर पीयुषकांत ने बताया कि पुलिस को सूचना दी गई थी। जब पुलिस पहुंची तो कमरे का दरवाजा बंद था। दरवाजा तोड़ा तो दोनों के शव खून से लथपथ पड़े थे। युवती के सिर से खून बह रहा था। युवक भी मृत अवस्था में लहूलुहान था। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। दो माह पहले दोनों की शादी के लिए प्रस्ताव दीपक के घरवालों की ओर से भेजा गया था, लेकिन लडक़ी ने इसे ठुकरा दिया था।

बीटीसी की छात्रा थी ज्योति
एत्मादपुर रहनकलां की रहने वाली त्जोति बीटीसी की छात्रा था। जबकि दीपक गुजरात से पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रहा था। होली की छुट्टियों में वह टुंडला अपने घर आया था। जानकारी के अनुसार वह ज्योति से एकतरफा प्रेम करता था। उसने अपने घरवालों से ज्योति से शादी करने के लिए प्रपोजल भी भिजवाया था। मगर लडक़ी की ओर से इसे ठुकरा दिया गया था। एसीपी पीयुषकांत ने बताया कि दोनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित कर लिए हैं। मामले में जांच जारी है।

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

सीएम विष्णु देव साय ने किया “बिरहोर जननायक” पुस्तक का विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय...

कृषि क्षेत्र के सशक्त इकोसिस्टम के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट' (ग्राम 2026) के कर्टेन रेज़र...

पीएम मोदी 21 अप्रैल को करेंगे बालोतरा का दौरा, देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी सह पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का होगा शुभारंभ

जयपुर/बालोतरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 21 अप्रैल को प्रस्तावित अपनी बालोतरा यात्रा के दौरान...