9.9 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयडियर पेरेंट्स परेशान न हों, ये सिर्फ धमकी वाला ई-मेल है, आपके...

डियर पेरेंट्स परेशान न हों, ये सिर्फ धमकी वाला ई-मेल है, आपके बच्चे सुरक्षित हैं

Published on

नई दिल्ली:

दिल्ली के कई स्कूलों में एक साथ बुधवार सुबह-सुबह बम रखे होने की धमकी मिलने के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। दिल्ली ही नहीं एनसीआर में भी इसका असर देखने को मिला। दिल्ली के मयूर विहार इलाके में स्थित मदर मैरी स्कूल, द्वारका स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल, चाणक्यपुरी के संस्कृति स्कूल, वसंत कुंज के दिल्ली पब्लिक स्कूल और साकेत स्थित एमिटी स्कूल समेत और कई स्कूलों को ईमेल के जरिए वहां बम रखे होने की धमकी दी गई। इस सूचना के बाद दिल्ली के इन स्कूलों को खाली करा दिया गया। दिल्ली पुलिस की ओर से इन स्कूलों में चेकिंग की जा रही है और साथ ही ईमेल कहां से आया इसकी भी जांच हो रही है। एक के बाद एक स्कूलों में बम रखे होने की धमकी की खबर से स्कूल प्रशासन के साथ ही साथ बच्चों के पेरेंट्स भी परेशान हो उठे। दिल्ली और नोएडा पुलिस का कहना है कि स्थित सामान्य है और घबराने की जरूरत नहीं।

➤ दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी पर पूर्वी दिल्ली की डीसीपी अपूर्वा गुप्ता ने कहा सूचना मिलने के बाद हमारी टीमें मौके पर पहुंचीं और छात्रों को उनके घर वापस भेज दिया गया है। बम निरोधक दस्ते की मदद से चेकिंग की जा रही है। हम सभी से अपील करते हैं कि घबराने की जरूरत नहीं है

➤ दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि कुछ स्कूलों को बुधवार सुबह धमकी मिली। बच्चों को घर भेजकर स्कूल परिसर की तलाशी ली गई। अभी तक किसी भी स्कूल में कुछ संदिग्ध नहीं मिला है। हम पुलिस और स्कूलों के संपर्क में हैं। मैं अभिभावकों और लोगों से अपील करती हूं कि घबराएं नहीं। पुलिस को अभी तक जांच में कुछ नहीं मिला है।

➤ दिल्ली के कुछ स्कूलों को धमकी भरे मेल के संबंध में गृह मंत्रालय का कहना है कि घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसा प्रतीत होता है कि यह फर्जी कॉल है। दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां प्रोटोकॉल के मुताबिक जरूरी कदम उठा रही हैं।

➤ दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी पर DCP देवेश कुमार महला ने कहा हमने सभी स्कूलों की जांच कर ली है। कहीं पर भी कुछ नहीं मिला है।

➤ अपर पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर) शिवहरि मीणा ने कहा डीपीएस नोएडा में बम की धमकी के संबंध में सूचना मिली थी। नोएडा पुलिस, फायर टेंडर और बम निरोधक दस्ते की टीमें मौके पर मौजूद हैं। छात्रों को घर वापस भेज दिया गया है। जांच चल रही है, अभी तक हमें कुछ नहीं मिला है।

➤ दिल्ली के कई स्कूलों में बम की धमकी शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि कल से अब तक कई जगहों पर मेल भेजा गया है और ये उसी पैटर्न पर लग रहा है। मेल में डेट लाइन का जिक्र नहीं है और BCC का जिक्र है, जिसका मतलब है कि एक मेल कई जगहों पर भेजा गया है। फिलहाल जांच की जा रही है: दिल्ली पुलिस

➤दिल्ली पुलिस एक अधिकारी ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि कई स्कूलों को इस तरह का धमकी भरा ईमेल मिला है और संदेह है कि इन सबके पीछे एक ही व्यक्ति का हाथ है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी हैं।

➤ दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी पर दक्षिण पश्चिम दिल्ली DCP रोहित मीणा ने कहा सुबह करीब 4:15 बजे कई जगह एक ही मेल कंटेंट ईमेल किया गया। हमने सभी जगह चेकिंग कराई। सभी बच्चे अपने घर चले गए हैं और सभी स्कूलों में चेकिंग की जा रही है। ईमेल की जांच की जा रही है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...