12.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली: नरेला में 8 साल की बच्ची की हत्या, भाई से बदला...

दिल्ली: नरेला में 8 साल की बच्ची की हत्या, भाई से बदला लेने के लिए पहले किया था किडनैप

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के नरेला इलाके में 8 साल की बच्ची की हत्या मामले में पुलिस ने अनवर नाम के आरोपी गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी सीसीटीवी फुटेज में बच्ची को अपने साथ ले जाता दिखा था. इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से उसकी पहचान की.

पुलिस का कहना है कि आरोपी और पीड़िता का परिवार आसपास ही रहता है. बच्ची के भाई के साथ आरोपी का विवाद हो गया था. आरोपी से की गई पूछताछ में सामने आया कि आरोपी का बच्ची के भाई के साथ विवाद चल रहा था. बच्ची के भाई ने आरोपी की पिटाई कर दी थी. इसी का बदला लेने के लिए आरोपी ने उसकी बहन की हत्या कर दी.

शुक्रवार रात करीब 10 बजे पुलिस को 8 साल की बच्ची के लापता होने की खबर मिली. पुलिस का कहना है कि बच्ची के घर से लगभग 150 मीटर दूर सड़क के CCTV फुटेज चेक किए गए, इसमें पता चला कि एक आरोपी बच्ची को अपने साथ ले जा रहा है.

इसके बाद पुलिस ने छानबीन कर आरोपी की पहचान की. रात करीब साढ़े 11 बजे पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया. पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) देवेश कुमार महला ने बताया कि पिटाई का बदला लेने के लिए आरोपी ने बच्ची की हत्या कर दी.

घर से एक किलोमीटर दूर ले जाकर कर दी बच्ची की हत्या
आरोपी ने पुलिस को बताया कि बच्ची के भाई से बदला लेने के लिए बच्ची को उसके घर से करीब एक किलोमीटर दूर ले गया, जहां उसकी हत्या कर दी. सूचना के बाद पुलिस ने शव बरामद कर लिया है. सूचना के बाद फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच की.

पुलिस के मुताबिक, पोस्टमॉर्टम में बच्ची का गला घोंटने और सिर के फ्रैक्चर की जानकारी मिली है. वहीं यौन उत्पीड़न का मामला नहीं सामने आया है. पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया था, इसके बाद हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

समाचार एजेंसी के अनुसार, दिल्ली पुलिस का कहना है कि बच्ची की हत्या का आरोपी उसके पड़ोस में ही रहता है. आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए हत्या का आरोपी एक अन्य व्यक्ति को बनाया, लेकिन जांच में उस व्यक्ति की संलिप्तता नहीं पाई गई.

 

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के अगले CM, कल सुबह लेंगे शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल...