11.5 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराष्ट्रीयदहशत में दिल्ली के कारोबारी, लॉरेंस, गोल्डी और नंदू के नाम से...

दहशत में दिल्ली के कारोबारी, लॉरेंस, गोल्डी और नंदू के नाम से आ रहे हैं एक्सटॉर्शन कॉल

Published on

नई दिल्ली

सिंगर हनी सिंह समेत दिल्ली के कई कारोबारियों के पास जबरन वसूली के कॉल आए हैं। जेल में बंद खूंखार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, विदेश में बैठे गोल्डी बराड़ और फरार गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू के नाम से ये कॉल किए गए हैं। कारोबारियों से 2 करोड़ से 10 करोड़ तक की डिमांड की गई है। रकम नहीं मिलने पर उन्हें बच्चों से हाथ धोने की धमकी दी गई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल समेत कई थानों की पुलिस इन केसों की जांच कर रही है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हनी सिंह के मामले में स्पेशल सेल जांच कर रही है। इसके अलावा पश्चिम विहार वेस्ट, पंजाबी बाग, कोतवाली, मौर्या एनक्लेव और अमर कॉलोनी थाना इलाकों में रहने वाले कारोबारियों को ये कॉल आए हैं। कई बिजनेसमैन ने गैंगस्टरों का नाम सुनते ही दहशत में आकर कॉल डिस्कनेक्ट कर दिए। आरोपियों ने फिर वॉयस मेसेज भेजकर धमकी दी। 60 साल के एक कारोबारी ने पुलिस को बताया कि 18 जून की सुबह 11:07 बजे उनके पास वॉट्सऐप कॉल आई। कॉलर ने बताया कि वो लॉरेंस बिश्नोई गैंग से बोल रहा है। कारोबारी का कहना है कि वो बुरी तरह घबरा गए और तुरंत कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया।

इसके बाद 20 जून की सुबह करीब 8:42 बजे उसी नंबर से एक वॉयस मेसेज आया। रिकॉर्डिंग में कहा गया था, ‘फोन न चुकन ते बात नहीं बनुगी। पैसे दो और जान छुड़ाओ, नहीं तो दोनों बेटों को खो दोगे।’ अगले दिन फिर से सुबह 7:47 बजे वॉट्सऐप कॉल आई और 5 करोड़ की डिमांड की गई। इसके बाद 22 जून को ही 11:07 बजे एक दूसरे नंबर से कॉल आई, जिसमें कॉलर ने खुद को गोल्डी बराड़ बताते हुए दो करोड़ रुपये तैयार रखने की हिदायत दी। इसने दो दिन का टाइम दिया और पैसे का जुगाड़ नहीं करने पर अपना एक्शन शुरू करने की धमकी दी। इससे कारोबारी दहशत में आ गए और परिवार सहित स्थानीय थाने में जाकर शिकायत दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इसी तरह की धमकियां सभी कारोबारियों को लगातार आ रही हैं। ये सभी कॉल विदेशी नंबरों से आ रहे हैं, जिनमें कॉलर खुद को गोल्डी बराड़ और कपिल सांगवान उर्फ नंदू बता रहे हैं। लॉरेंस बिश्नोई सिंडिकेट से जुड़े ये दोनों गैंगस्टर फिलहाल विदेश में ही हैं, जो खुलकर दिल्ली समेत कई राज्यों में वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...