6 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeराष्ट्रीयDelhi: शराब पर मिलता रहेगा 'डिस्काउंट', एक महीने तक जारी रह सकती...

Delhi: शराब पर मिलता रहेगा ‘डिस्काउंट’, एक महीने तक जारी रह सकती है नई Liquor Policy

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली की एक्साइज पॉलिसी को लेकर कन्फ्यूजन कम होने का नाम नहीं ले रहा है. इसी भ्रम की वजह से शनिवार को अचानक दिल्ली की शराब दुकानों पर लंबी-लंबी कतारें लग गईं. लोगों को लगा कि अगर 1 अगस्त से पुरानी पॉलिसी वापस आएगी तो कुछ दिनों तक शराब की कीमतों पर उसका असर पड़ सकता है. इसी को देखते हुए अब सरकार ने यह फैसला लिया है कि फिलहाल चल रही पॉलिसी को 1 महीने यानी अगस्त माह के लिए और आगे बढ़ा दिया जाएगा. यानी डिस्काउंट ऑफर जारी रहेगा.

सरकारी सूत्रों की मानें तो उनके पास भी यह खबर आ रही थी कि अगर अचानक से यह पुरानी पॉलिसी लागू कर दी जाए तो लोग पैनिक बाइंग शुरू कर देंगे. इसी को देखते हुए शनिवार देर शाम अधिकारियों ने यह फैसला लिया कि फिलहाल चल रही पॉलिसी को 1 महीने के लिए आगे बढ़ा दिया जाए. हालांकि, इसका आधिकारिक आदेश अभी आना बाकी है.

दिल्ली में मच सकती है अफरा-तफरी
दरअसल, शनिवार की सुबह दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा था कि मौजूदा विवाद के बीच दिल्ली फिर से नवंबर 2021 से पहले वाली पॉलिसी ही लागू करेगी. यानी दिल्ली में सरकारी शराब के ठेके फिर से चलेंगे और प्राइवेट ठेके बंद हो जाएंगे. लेकिन ऐसा करने के लिए एक कैबिनेट आदेश की जरूरत होगी और उसमें फिलहाल थोड़ा वक्त लगेगा.

सूत्रों की मानें तो कैबिनेट को फैसला लेने और उसके उपराज्यपाल के जरिए नोटिफिकेशन करवाने में किसी भी हालत में 48 घंटे से कम समय नहीं लगेगा. यानी फैसला लेने में ही 1 अगस्त की डेडलाइन पार हो जाएगी. नोटिफिकेशन के बाद उस पर अमल करने और दोबारा सरकारी दुकानों को खोलने में भी कुछ दिनों का वक्त लगेगा. यानी तब तक कन्फयूजन और बढ़ जाएगा और दिल्ली में अफरा-तफरी मच सकती है.

इन सब के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है कि मौजूदा शराब नीति को ही अगस्त के महीने तक चालू रहने दिया जाए ताकि फैसलों को लागू करवाने में वक्त मिल पाए. साथ ही साथ उपभोक्ताओं को भी कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े.

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

एचपीसीएल में ‘निदेशक विपणन’ के लिए आवेदन आमंत्रित, महारत्न कंपनी में उच्च स्तरीय नेतृत्व का अवसर

मुंबई/भोपाल। ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड...

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...