16 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली: एयरफोर्स अफसर रहे पति ने खाया जहर, पत्नी ले गई अस्पताल...

दिल्ली: एयरफोर्स अफसर रहे पति ने खाया जहर, पत्नी ले गई अस्पताल फिर घर आकर दे दी जान

Published on

नई दिल्ली,

साउथ दिल्ली के पॉश इलाके डिफेंस कॉलोनी इलाके के हुडको पैलेस में एयरफोर्स अधिकारी रहे अजयपाल (37) और उनकी पत्नी मोनिका ( 32 ) ने आत्महत्या कर ली. दोनों ने अपने आवास पर जहरीला पदार्थ पीकर किया सुसाइड किया है.जानकारी है कि पत्नी ने कमरे में देखा कि पति बेसुध हालात में है, उसके मुंह से झाग निकल रहा है तभी पत्नी, पति को अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पत्नी ने घर आकर खुद भी जहर पी लिया. जब पुलिस ने दरवाजा तोड़कर पत्नी को बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. हालांकि आत्महत्या के कारण का अभी पता नहीं लग सका है.तड़के 4.30 बजे पुलिस को ये जानकारी मिली. बता दें कि महिला के पति एयरफोर्स में ऑफिसर थे और वहां से उन्होंने रिजाइन दिया था. करीब 1 साल पहले ही दोनों की शादी हुई थी.

गौरतलब है कि बीते बुधवार को ही प्रयागराज से आत्महत्या का एक दर्दनाक मामला सामने आया था. यूपी के प्रयागराज में युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली. सुसाइड नोट में युवक ने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए आत्महत्या करने का कारण भी बताया है. साथ ही पुलिस के लिए लिखा है कि उसके परिवार वालों को परेशान नहीं किया जाए. मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...