12.8 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली: भारतीय मूल की अमेरिकी महिला से फाइव स्टार होटल में रेप,...

दिल्ली: भारतीय मूल की अमेरिकी महिला से फाइव स्टार होटल में रेप, प्राइवेट कंपनी के CEO पर लगा आरोप

Published on

नई दिल्ली,

राजधानी दिल्ली में फाइव स्टार होटल में भारतीय मूल की अमेरिकन लेडी के साथ रेप की घटना सामने आई है. मामाला चाणक्यपुरी इलाके का है. महिसा ने थाने में एक प्राइवेट कंपनी के CEO पर रेप का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.पीड़ित महिला की उम्र 42 साल है. महिला का आरोप है कि साल भर पहले एक प्राइवेट कंपनी के CEO ने उसके साथ फाइव स्टार होटल में रेप किया. पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया है. फिलहाल, मामले में जांच जारी है.

हाल ही में उत्तरी दिल्ली के सदर बाजार में भी 12 साल की एक नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया था. घटना 1 जनवरी की है, लेकिन पुलिस को इसकी सूचना गुरुवार (4 जनवरी) को दी गई. डीसीपी नॉर्थ ने 6 जनवरी को बताया कि शिकायत मिलते ही धारा 376डी (सामूहिक बलात्कार) और अन्य संबंधित धाराओं में तुरंत केस दर्ज किया गया. सभी पांचों आरोपियों को पकड़ लिया गया है.

पुलिस ने संदिग्धों में से एक की पहचान 38 वर्षीय सुरेश कुमार के रूप में की है, जो सदर बाजार झुग्गी-बस्ती में चाय बेचता है. इस मामले में एक महिला भी आरोपी है. आरोप है कि बच्ची को वही बहला-फुसलाकर ले गई थी. वह इसी इलाके में रहती है. पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि, गैंगरेप के तीन अन्य आरोपी 12, 14 और 15 साल की उम्र के हैं. इन तीनों नाबालिगों को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

बहला-फुसलाकर ले गई थी महिला
एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, उन्हें इस घटना की सूचना बवाना निवासी और कूड़ा बीनने वाली पीड़िता ने दी थी. उसने बताया कि वह ग्रुप में जाकर बवाना में कचरा उठाती है. 1 जनवरी को जब वह सदर बाजार में अकेली थी, तो ब्यूटी नाम की महिला उससे मिलने आई. ब्यूटी पहले बवाना में ही रहती थी और दोनों एक-दूसरे को जानते थे. ब्यूटी उसे बहला-फुसलाकर घर से उस जगह ले गई, जहां चारों आरोपी पहले से इंतजार कर रहे थे. इसके बाद चारों ने एक सुनसान जगह पर उस नाबालिग के साथ रेप किया.

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...