14.3 C
London
Monday, December 8, 2025
Homeराजनीतिदिल्लीः पदयात्रा में केजरीवाल पर हमला, AAP का बड़ा दावा, BJP पर...

दिल्लीः पदयात्रा में केजरीवाल पर हमला, AAP का बड़ा दावा, BJP पर लगाया आरोप

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर पदयात्रा के दौरान हमले की कोशिश की गई है. आम आदमी पार्टी के नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा की ओर से भेजे गए गुंडों ने अरविंद केजरीवाल पर हमला करने की कोशिश की है.

AAP नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पर हुआ हमला बेहद निंदनीय और चिंताजनक है. यह साफ है कि भाजपा ने अपने गुंडों से यह हमला कराया है. अगर अरविंद केजरीवाल को कुछ होता है, तो उसकी पूरी ज़िम्मेदारी भाजपा पर होगी. हम डरने वाले नहीं हैं. आम आदमी पार्टी अपने मिशन पर डटी रहेगी.

भाजपा केजरीवाल की जान लेना चाहती हैः सीएम आतिशी
दिल्ली की सीएम आतिशी ने कहा कि आज पदयात्रा में अरविंद केजरीवाल पर भाजपा के गुंडों ने हमला किया. भाजपा ने पहले उन्हें फर्जी मामलों में गिरफ्तार करवाया. वे जेल में थे और जेल में उन्हें इंसुलिन नहीं दी गई. जब वे कोर्ट गए तो उन्हें इंसुलिन मिली. भाजपा अरविंद केजरीवाल के काम को रोकना चाहती है. भाजपा केजरीवाल की जान लेना चाहती है. उन्होंने कहा कि केजरीवाल पर कई बार हमले की कोशिश की गई और हर बार जांच में पता चला कि इन हमलों में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे हैं. कुछ भाजपा कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल को माला पहनाने आए और उन्होंने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और उन पर हमला करना शुरू कर दिया.

विकासपुरी पदयात्रा के दौरान हुआ हमला
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा से जुड़े लोगों ने विकासपुरी पदयात्रा के दौरान अरविंद केजरीवाल पर हमला करने की कोशिश की है. उन्होंने कहा कि जब ED, CBI और जेल से भी बात नहीं बनी, तो अब भाजपा वाले अरविंद केजरीवाल पर हमले करवा रहे हैं. अगर केजरीवाल को कुछ भी होता है, तो उसके लिए भाजपा सीधे तौर पर जिम्मेदार होगी.

‘केजरीवाल पर हमला कायराना
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जब तिहाड़ जेल में थे, तब उनका इंसुलिन बंद कर दिया गया, ये कोशिश की गई कि उनकी किडनी खराब हो जाएं, अब इस तरह का हमला कायराना है. ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि उन्हें जनता का प्यार मिल रहा है, वह लगातार जनता के बीच जा रहे हैं.

AAP के दावे पर क्या बोली बीजेपी?
अरविंद केजरीवाल पर हमले के दावे पर बीजेपी ने प्रतिक्रिया दी है. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि लोग अरविंद केजरीवाल से सवाल पूछना चाहते थे, लेकिन AAP इसे हमला बता रही है. लोग चाहते थे कि अरविंद केजरीवाल और उनके विधायक उन्हें दिया जा रहा गंदा पानी पिएं.

पश्चिम जिले में आज केजरीवाल का कोई दौरा नहीं हुआः डीसीपी
इस मामले को लेकर पश्चिमी दिल्ली डीसीपी ने कहा कि आज पश्चिम जिले में अरविंद केजरीवाल का कोई दौरा नहीं हुआ और थाना विकासपुरी में ऐसी कोई घटना सामने नहीं आई है.

Latest articles

विधायकों के वीसी रूम फंड पर विवाद

भोपाल।मध्यप्रदेश में सभी विधायकों के घर या कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम बनाने के...

कार को बचाने में रेड बस डिवाइडर पर चढ़ी

भोपाल ।बैरागढ़ से भोपाल की ओर आ रही एमपी-04-पीए-3871 नंबर बेकाबू होकर डिवाइडर पर...

भोपाल में 5 घंटे से जाम, ट्रैफिक पुलिस गायब

भोपाल ।भोपाल के ऐशबाग और आसपास के इलाकों में 5 घंटे से जाम लगा...

‘रन भोपाल रन’ में हजारों लोगों ने दौड़ लगाई

भोपाल।राजधानी में रविवार सुबह फिटनेस का जुनून चरम पर दिखा। ‘दौड़ हिंदुस्तान के दिल...

More like this

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

नई दिल्ली।पुतिन का भारत दौरा आज दूसरे दिन भी जारी है। राष्ट्रपति भवन में...

नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया और राहुल गांधी पर नई एफआईआर दर्ज

नई दिल्ली।नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी...

हवा-पानी प्यूरिफायर पर से जीएसटी हटाएं: केजरीवाल

नई दिल्ली।दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है।...