9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने धीरेंद्र शास्त्री से पूछा अपना भविष्य, Video

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने धीरेंद्र शास्त्री से पूछा अपना भविष्य, Video

Published on

नई दिल्ली,

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्णा शास्त्री को दिल्ली में भक्तों का अपार प्यार मिल रहा है. आलम यह है कि दिल्ली पुलिस भी खुद को उनकी भक्ति से अपने आप को रोक नहीं पाई. शुक्रवार को आईपी एक्सटेंशन में चल रही हनुमंत कथा के समापन के बाद दिल्ली पुलिस के अधिकारी धीरेंद्र शास्त्री की मेजबानी करते नजर आए.पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को डीसीपी ईस्ट के ऑफिस में आने का निमंत्रण दिया था और इस बुलावे को धीरेंद्र शास्त्री ने स्वीकार किया और रात में वहां पहुंचे.

बाबा के लिए कॉन्फ्रेंस रूम में बैठने की इंतजाम किया गया था. यहां पर जॉइंट कमिश्नर रैंक के अधिकारियों के अलावा, डीसीपी, अडिशनल डीसीपी, इंस्पेक्टर के अलावा कॉन्स्टेबल तक के पुलिसकर्मी मौजूद रहे. दबी जुबान से कहा जा रहा है कि डीसीपी ईस्ट के ऑफिस में आए धीरेंद्र शास्त्री से पुलिस कर्मियों ने अपने भविष्य से जुड़ी बातें पूछी हैं.

पुलिसकर्मियों ने पूछा अपने भविष्य के बारे में
बाबा ने करीब एक घंटे तक डीसीपी ऑफिस में पुलिसवालों पर अपनी कृपा बनाए रखी. पहले तो वरिष्ठ अधिकारी ही उस रूम में मौजूद थे. परिचय से बातचीत शुरू हुई. अधिकारियों ने अपना परिचय दिया. कुछ देर बातचीत होने के बाद अधिकारियों ने बाबा बागेश्वर से अपने भविष्य के बारे में बताने की इच्छा जाहिर की. इस पर बाबा ने उन्हें कुछ-कुछ बताया भी.

हाथ जोड़े दिखे पुलिसकर्मी
ईको-1 और ईको-2 यानी डीसीपी ईस्ट और एडिशनल डीसीपी ईस्ट ने फोटोग्राफी और विडियोग्राफी ना करने के सख्त निर्देश दिए थे. मगर, फिर कुछ लोगों ने फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी कर ही ली. इसमें पुलिसकर्मी बाबा के वहां से गुजरते के दौरान हाथ जोड़े खड़े दिख रहे हैं. इस मामले पर डीसीपी ईस्ट अमृता गुगलोथ को फोन कर जानना चाहा कि बाबा को डीसीपी क्यों लाया गया था लेकिन उनका कोई जवाब नहीं आया.

आज समाप्त हुआ दिल्ली का प्रोगाम
बता दें कि, बाबा बागेश्वर की दिल्ली के रामलीला उत्सव ग्राउंड में तीन दिन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. 6 जुलाई को धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हनुमंत कथा सुनाई थी. 7 जुलाई को कार्यक्रम का आखिरी दिन था.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...