18.3 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली: सोशल मीडिया फ्रेंड्स ने लड़की को मिलने बुलाया, डरा-धमकाकर साथ ले...

दिल्ली: सोशल मीडिया फ्रेंड्स ने लड़की को मिलने बुलाया, डरा-धमकाकर साथ ले गए, फिर किया गैंगरेप

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के अंबेडकर नगर इलाके में दो युवकों ने एक लड़की के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. दोनों आरोपी पीड़िता के सोशल मीडिया फ्रेंड हैं. पुलिस ने उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.घटना के बारे में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को अंबेडकर नगर पुलिस थाने में इस मामले की शिकायत मिली थी. केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने गुरुवार को मेरठ से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने शिकायत में कहा कि बीते सोमवार की दोपहर करीब एक बजे उसके सोशल मीडिया फ्रेंड्स ने मदनगीर के एक सिग्नल वाले चौराहे पर मिलने बुलाया था. वहां जब पहुंची तो उन्होंने स्कूटर पर बैठने को कहा, लेकिन उसने स्कूटर पर बैठने से मना कर दिया. इस बात पर उन्होंने धमकी दी. आरोपियों की धमकी से डरकर वह उनके साथ स्कूटर पर बैठ गई.

मालवीय नगर ले गए, खाने में नशीला पदार्थ देकर किया गैंगरेप
आरोपी डरा-धमकाकर पीड़िता को मालवीय नगर ले गए, जहां उन्होंने खाना खाया. पीड़िता का कहना है कि इस दौरान आरोपियों ने खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया. खाना खाने के बाद उसे चक्कर आ गया. इसके बाद जब उसे होश आया तो पता चला कि उसके साथ रेप किया गया है.पुलिस ने बताया कि आरोपियों की उम्र 19 और 21 साल है. पीड़िता की शिकायत पर उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376-डी, 506 और 34 के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई में जुटी है.

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...