11.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्य'दिल्ली को अजित पवार पर भरोसा, एकनाथ शिंदे निलंबित हो सकते हैं...'...

‘दिल्ली को अजित पवार पर भरोसा, एकनाथ शिंदे निलंबित हो सकते हैं…’ पूर्व सीएम ने बताया महाराष्ट्र में क्या होने जा रहा?

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने बताया कि राज्य की राजनीति में आगे क्या क्या देखने को मिल सकता है। कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि शरद पवार को भतीजे अजित पवार की बगावत के बारे में पहले से पता होगा। उन्होंने कहा कि अजित पवार और उनकी मंडली के विधायकों को सरकार में लेने का फैसला भी दिल्ली में लिया गया होगा।

पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा, ‘हमारे पास ऐसी सूचना है कि एकनाथ शिंदे 10 से 11 अगस्त तक एकनाथ शिंदे को उनकी बगावत के चलते विधानसभा से निलंबित कर दिया जाएगा। ऐसे में अगर शिंदे और उनके 16 विधायक अयोग्य हो गए तो सीएम पद अजित पवार के पास आ सकता है।’

‘महाराष्ट्र में अस्थिरता से कौन खुश’
कांग्रेस नेता ने आगे कहा, ‘हम जानते हैं कि उन्हें (अजित पवार) यही वादा किया गया है। पृथ्वीराज चव्हाण ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘महाराष्ट्र में अस्थिरता से अब कौन लोग खुश हैं? क्या एनसीपी खुश है या शिंदे खेमा खुश है?’ उधर एकनाथ शिंदे ने इस्तीफे की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि उनके गुट के विधायकों में कोई नाराजगी नहीं है। शिंदे ने दावा किया कि अजित पवार के आने से सरकार और मजबूत होगी।

शिंदे ने खारिज की इस्तीफे वाली बात
शिंदे ने अजित पवार और एनसीपी के आठ अन्य विधायकों को राज्य मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी खतरे में पड़ने वाली अटकलों को विपक्ष की ओर से फैलाई गई अफवाह बताया। अजित पवार के नेतृत्व वाले एनसीपी गुट के राज्य सरकार में शामिल होने के बाद शिवसेना के कुछ विधायकों ने स्पष्ट रूप से चिंता जताई थी।

एकनाथ शिंदे ने बुधवार को शिवसेना विधायकों, विधान परिषद सदस्यों (एमएलसी) और सांसदों की बैठक की अध्यक्षता की थी। अजित पवार ने बुधवार को कहा था कि वह मुख्यमंत्री बनने की आकांक्षा रखते हैं। उनके इस बयान से राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई।

Latest articles

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...