17.4 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeराजनीतिफिर से जीतेगा दिल्ली का लाल... दिल्ली चुनाव के लिए AAP ने...

फिर से जीतेगा दिल्ली का लाल… दिल्ली चुनाव के लिए AAP ने लॉन्च किया ‘फिर लाएंगे केजरीवाल’ कैंपेन सॉन्ग

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली विधानसभा चुनाव के कुछ दिन पहले आम आदमी पार्टी ने आज अपना कैंपेन सॉन्ग ‘फिर लाएंगे केजरीवाल’ रिलीज कर दिया है। कैंपेन सॉन्ग के रिलीज के दौरान मंच पर अरविंद केजरीवाल के साथ ही मनीष सिसोदिया, सीएम आतिशी , गोपाल राय समेत आम आदमी पार्टी के कई दिग्गज नेता मौजूद थे।

अरविंद केजरीवाल का बीजेपी पर निशाना
दिल्ली चुनाव के लिए कैंपेन सॉन्ग लॉन्च करने के बाद अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारा गाना उनके नेता को भी पसंद आएगा। वो चाहें तो अपने घर में कमरा बंद करके इस गाने पर थिरक सकते हैं।

सौरभ भारद्वाज ने की पहले कैंपेन सॉन्ग की तारीफ
कैंपेन सॉन्ग के रिलीज से पहले आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जब साल 2015 में पांच साल केजरीवाल सॉन्ग को रिलीज किया तो शायद ही कोई शादी होती होगी जब डीजे पर ये गाना नहीं बजता था। उन्होंने कहा कि इतनी लंबी राजनीति में कभी ऐसा नहीं देखा था कि किसी शादी में किसी पार्टी का थीम सॉन्ग बजता हो लेकिन आम आदमी पार्टी का गाना शादियों में खूब बजाया गया। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आज ये कैंपन सॉन्ग रिलीज होगा और कल से फिर हर शादी में ये गाना बजता हुआ सुनाई देगा।

Latest articles

विश्व पर्यावरण दिवस पर यूनियन कार्यालय में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजधानी के गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में पर्यावरण...

पर्यावरण दिवस पर वार्ड 64 के हरे-भरे पार्क में हुआ वृहद वृक्षारोपण

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजधानी के आनंद नगर मंडल अंतर्गत वार्ड...

भेल की एचएमएस यूनियन ने किया भेल कैंटीन का औचक निरीक्षण

भोपाल। भेल भोपाल की एचएमएस यूनियन द्वारा आज कैंटीन क्रमांक 1 का औचक निरीक्षण...

21,000 करोड़ का ऐतिहासिक सबसे बड़ा ऑर्डर, बीएचईएल बनायेगा प्रयागराज में 2400 मेगावाट का सुपरक्रिटिकल पावर प्रोजेक्ट

भोपाल। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की अग्रणी इंजीनियरिंग कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकलल्स लिमिटेड (भेल)...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...