15.2 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यबेंगलुरु में तबाही की बारिश... 22 साल की लड़की की मौत, धराशायी...

बेंगलुरु में तबाही की बारिश… 22 साल की लड़की की मौत, धराशायी हुई इमारत

Published on

बेंगलुरु

बेंगलुरू में रविवार शाम को एक 22 वर्षीय महिला की मौत हो गई. दरअसल, महिला और उसके पांच रिश्तेदार एक मल्टी-पर्पज व्हीकल (MPV) के अंदर फंस गए जिससे महिला की मौत हो गई. मल्टी-पर्पज व्हीकल रविवार शाम केआर सर्कल अंडरपास में पानी में डूब गई थी. हालांकि, बचाव दल ने उसके पांच रिश्तेदारों को बचा लिया. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि वाहन के अंदर चालक सहित सात लोग थे. मृतका का नाम भानुरेखा है, वह आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की रहने वाली है। भानूरेखा इन्फोसिस में काम करती थीं।

दरवाजे बंद होने के कारण वे बाहर नहीं निकल सके. बेंगलुरु में रह रही आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की रहने वाली पीड़ित भानु रेखा ने बारिश का पानी पी लिया और पास के एक निजी अस्पताल में पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया. सिद्धारमैया ने घटनास्थल और निजी अस्पताल का दौरा किया. उन्होंने रेखा के परिवार को मुआवजे के तौर पर 5 लाख रुपये देने का ऐलान किया.

पुलिस के मुताबिक, जनता ने केआर सर्किल अंडरपास पर एक एमपीवी को बाढ़ में डूबते हुए देखा था और उन्होंने लोगों को इसके बारे में सतर्क किया था. लोगों ने आग व इमरजेंसी कंट्रोल रूम को सूचना दी. इसके बाद एक बचाव दल मौके पर पहुंचा और कार से तीन महिलाओं सहित सात लोगों को बाहर निकालने में कामयाब रहा. सभी छह खतरे से बाहर हैं. लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही भानु रेखा ने दम तोड़ दिया.बेंगलुरू में केआर सर्किल पर सबवे को बैरिकेडिंग कर दिया गया था, क्योंकि भारी बारिश के कारण सबवे में पानी भर गया था. बावजूद इसके कैब चालक उधर से ही गुजरा.

परिवार के साथ बेंगलुरु घूमने आई थी युवती
रविवार को परिवार के साथ वह बेंगलुरु घूमने आई थी। परिवार ने बेंगलुरु घूमने के लिए किराये पर कार ली थी।कार पानी में पूरी तरह डूब चुकी थी। भानुरेखा के परिवार के बाकी सदस्यों को रेस्क्यू कर लिया गया लेकिन उनकी मौत हो गई।बारिश के कारण कई इलाकों में पेड़ गिर गए। इससे कई वाहन पेड़ों की जद आ गई है।

रिहायशी इलाके में गिरी इमारत
बेंगलुरु के विद्यारण्यपुरा में भारी बारिश के बाद रिहायशी इलाके में एक पुरानी इमारत गिर गई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। बारिश के कारण पेड़ गिरने से बस फंस गई। कई इलाकों में ओले भी गिरे। बारिश के कारण बेंगलुरु के मैजेस्टिक के पास एक अंडरपास में भी कई गाड़ियां फंसी रहीं।

Latest articles

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का चक्काजाम, ग्वालियर-मुरैना में कई कांग्रेसी गिरफ्तार

भिंड के कांग्रेस नेता और आरक्षक में झड़प, शाजापुर में ट्रैक्टर को लेकर पुलिस-कार्यकर्ताओं...

सेहत के लिए वरदान है कच्ची हल्दी, रोज़ाना सेवन से कैंसर सहित कई बीमारियों का खतरा हो सकता है कम

Turmeric benefits: कच्ची हल्दी स्वास्थ्य के लिए वरदान की तरह माना गया है। कच्ची...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...