17.7 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeहोली पर हुई जापानी लड़की के साथ घटना पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी,...

होली पर हुई जापानी लड़की के साथ घटना पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, कही चुभने वाली बात

Published on

कुछ दिन पहले एक जापानी लड़की चर्चा में थी। दिल्ली में होली के त्योहार के दौरान कुछ लड़कों ने उसे परेशान किया था। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था। जिसे देखने के बाद कई लोगों इस घिनौने काम के लिए उनको लताड़ लगाई थी। यहां तक कि टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने भी ट्विटर पर उन लड़कों की इस हरकत पर नाराजगी जाहिर की है। कई ट्वीट्स कर अपना गुस्सा जाहिर किया है।

देवोलीना भट्टाचार्जी ने पहले ट्वीट में लिखा- लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार गलत है। वो भले किसी भी दिन हो। कोई भी स्थान हो या कोई भी धर्म हो या कोई भी त्योहार हो। हर दिन हर दूसरे गली में, दूसरे घर में, पड़ोस में कोई न कोई औरत या लड़की या बच्ची पीड़ित है। कुछ करते हो उनके लिए?

भतेरे ट्वीट्स में देवोलीना भट्टाचार्जी की राय
दूसरे ट्वीट में देवोलीना ने लिखा- आए दिन रेप केसेस, छेड़खानी, मारपीट होते रहते हैं। आवाज उठाते हो उनके लिए? वो भले किसी भी धर्म के हो। कोई भी त्योहार मनाए। जिनको गलत करना होता है वो करते ही हैं। वो अब भले यहां हो या दूसरे देश में।

देवोलीना ने ट्विटर पर निकाला गुस्सा
तीसरे ट्वीट में लिखती हैं- पर अब लग रहा है तुम जैसों की समस्या लड़कियों के साथ गलत हो रहा है ये नहीं है। तुम्हारी प्रॉब्लम है किस तरह से किसी धर्म के त्योहार को कैसे गलत साबित किया जाए। एक-दो वीडियोज तो 2-3 साल पुराने भी हैं उसमें से खैर।

देवोलीना ने लगाया आरोप
चौथे ट्वीट में लिखती हैं- एक तो जीजा-साली के वीडियो में जो कुछ भी हुआ है। मुझे बिल्कुल अच्छा नहीं लगा। लेकिन वहां उसकी दीदी, रिश्तेदार सब मौजूद थे। और इरादतन वो वीडियो बनाया गया। वो वीडियो बनाया भी और पोस्ट भी किया गया। वायरल क्यों हुआ क्योंकि होली के दिन हुआ। अगर कोई और दिन होता और मान लो बच्ची को सही नहीं लगता और वो केस करती तो सवाल उस बच्ची पर ही उठता।

देवोलीना ने पुराने वीडियो पर उठाए सवाल
पांचवें ट्वीट में लिखा- उसके जीजा पर नहीं। उसकी दीदी पर सवाल करते पर उसके जीजा पर नहीं। और ऐसे केस आए दिन होते रहते हैं। मगर 2 साल बाद भी वो क्यों वायरल हुआ। क्योंकि होली का त्योहार है।

देवोलीना ने लताड़ा
छठवें ट्वीट में लिखा- अब धीरे-धीरे दिवाली, दुर्गा पूजा, गणपति सब पर कैसे क्या आएगा अभी से वीडियो ढूंढना शुरू करना। बस एक बात ध्यान में रखना। जो दूसरों के लिए गड्ढा खोदते हैं। सबसे पहले वही गिरते हैं। दूसरों के त्योहार का मजाक बनाते बनाते कभी खुद की नैया ना डूब जाए।

क्या है पूरा मामला?
बता दें कि वीडियो पहाड़गंज का था। लड़की जापानी टूरिस्ट थी, जो इसी इलाके में रह ही थी। फिलहाल तो वह बांग्लादेश चली गई है। उसने इस मामले में कोई शिकायत भी नहीं की थी। वीडियो में आरोपी लड़कों की पहचान पुलिस ने कर ली है। उनके खिलाफ डीपी एक्ट के तहत कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

Latest articles

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...