8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलधवन ने अचानक लिया क्रिकेट से संन्यास, अब टीम इंडिया में कभी...

धवन ने अचानक लिया क्रिकेट से संन्यास, अब टीम इंडिया में कभी नहीं दिखेंगे ‘गब्बर’

Published on

नई दिल्ली

शिखर धवन ने इंटरनेशनल और डोमेस्टिक क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला कर लिया है। 24 अगस्त की सुबह-सुबह सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने रिटायरमेंट का ऐलान किया। ‘गब्बर’ के नाम से मशहूर बाएं हाथ का यह बल्लेबाज लंबे समय से टीम से बाहर चल रहा था। शुभमन गिल सरीखे युवा ओपनर्स के आने के बाद से उनकी टीम में वापसी मुश्किल नजर आ रही थी। वह आईपीएल खेलेंगे या नहीं इस बारे में फिलहाल कोई अपडेट नहीं है। लगभग 39 साल के हो चुके शिखर धवन ने भारत के लिए सबसे पहली बार 2010 में वनडे क्रिकेट खेला था, इसके बाद टी-20 और फिर टेस्ट फॉर्मेट में डेब्यू का मौका मिला।

अब नहीं गरजेगा गब्बर का बल्ला
मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा और शिखर धवन ने मिलकर कई साल तक भारतीय टीम के लिए ओपनिंग की। दोनों टीम को तूफानी शुरुआत दिलाने के लिए मशहूर थे। शिखर धवन ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर डेब्यू करते हुए किसी पदार्पण खिलाड़ी द्वारा सबसे तेज टेस्ट शतक लगाकर सिलेक्टर्स को चौंका दिया था। दिल्ली के रहने वाले धवन एक आक्रामक बल्लेबाज थे, जो गेंदबाजों के परखच्चे उड़ाने में मशहूर थे। अपनी घुमावदार मूंछों से नया स्टाइल स्टेटमेंट बनाने वाले धवन का कैच लपकने के बाद जांघों पर हाथ मारने का सिग्नेचर स्टाइल हमेशा याद रखा जाएगा।

सहवाग-गंभीर के खराब फॉर्म का फायदा
2003-04 के अंडर-19 विश्व कप में तीन शतकों के साथ 84.16 की औसत से 505 रन बनाकर वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट थे। इसके बाद रणजी ट्रॉफी में धवन का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। आईपीएल और पांच वनडे मैच में निराशाजनक प्रदर्शन और टेस्ट सलामी बल्लेबाजों के अच्छे प्रदर्शन के बाद, ऐसा लग रहा था कि धवन को घरेलू क्रिकेट और टी-20 लीग तक की समेट दिया जाएगा, लेकिन किस्मत पलटी और सहवाग-गंभीर दोनों का फॉर्म अचानक बुरी तरह गिर गया, जिसके बाद 27 साल के धवन को मौका मिला और उन्होंने पीछे पलटकर नहीं देखा।

IPL करियर भी तूफानी
शिखर धवन आईपीएल में बैक-टू-बैक शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड धवन के नाम है। कुल रनों के मामले में वह सिर्फ विराट कोहली से पीछे हैं। धवन ने 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के साथ आईपीएल जीता।सनराइजर्स हैदराबाद के अलावा शिखर धवन दिल्ली डेयरडेविल्स (डीडी) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी), डेक्कन चार्जर्स, मुंबई इंडियंस (एमआई) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के साथ खेल चुके हैं। धवन ने पंजाब किंग्स और SRH दोनों की कप्तानी भी की है।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...