4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यधीरेंद्र शास्त्री धर्म-कर्म पर ध्यान दें.. नाम बदलने का काम सरकार का...

धीरेंद्र शास्त्री धर्म-कर्म पर ध्यान दें.. नाम बदलने का काम सरकार का है, संतों का नहीं- अजय राय ने बोला हमला

Published on

वाराणसी:

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने रविवार को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर निशाना साधा। दरअसल, पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने पश्चिम उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले का नाम बदलने की मांग की थी, जिस पर अजय राय ने कहा कि उनका काम धर्म-कर्म करना है। इसके अलावा उन्होंने रामनवमी, गौशाला विवाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महाराष्ट्र दौरे और मुख्तार गैंग के अनुज कन्नौजिया के एनकाउंटर को लेकर हमला बोला।

अजय राय ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री को धर्म और कर्म तक ही सीमित रहना चाहिए। नाम बदलने का काम सरकार का है, संतों का नहीं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या सरकार का काम अब धीरेंद्र शास्त्री भी करेंगे? उन्हें अपनी दुकान चलाने दें, सरकार अपना काम खुद करेगी।

रामनवमी के मौके पर सरकार द्वारा सभी मंदिरों में रामचरितमानस के पाठ को लेकर भी अजय राय ने कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि रामनवमी पर हर घर में पूजा होती है, यह किसी सरकारी आदेश पर नहीं, बल्कि आस्था से किया जाता है, लेकिन सरकार इसे जबरन मार्केटिंग के रूप में प्रचारित कर रही है। अपनी नाकामी छिपाने के लिए इसे प्रोपैगेंडा के रूप में पेश किया जा रहा है।

गौशालाओं में दुर्गंध को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की टिप्पणी पर अजय राय ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हम लोग गौ सेवक हैं और गौ माता का दूध पीकर बड़े हुए हैं। गौ माता से कितनी भी दुर्गंध आए, हम सनातनी आखिरी सांस तक उनकी सेवा करते रहेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महाराष्ट्र दौरे के दौरान आरएसएस कार्यालय जाने पर अजय राय ने कहा कि मोदी जी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को मनाने गए थे। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में सभी लोग आए, लेकिन मोहन भागवत नहीं पहुंचे। इसका साफ मतलब है कि वह सरकार से नाराज हैं और पीएम मोदी उन्हें मनाने गए हैं।

एसटीएफ द्वारा मुख्तार गैंग के सदस्य अनुज कन्नौजिया के एनकाउंटर पर अजय राय ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ एसटीएफ का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। इसका गठन अपराधियों के खात्मे के लिए किया गया था, लेकिन अब इसका राजनीतिक लाभ उठाया जा रहा है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...