13.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराष्ट्रीयक्या बालाकोट में भारतीय सेना ने फिर की सर्जिकल स्ट्राइक? रक्षा मंत्रालय...

क्या बालाकोट में भारतीय सेना ने फिर की सर्जिकल स्ट्राइक? रक्षा मंत्रालय ने दी जानकारी

Published on

नई दिल्ली

मंगलवार सुबह खबर आई कि बालाकोट सेक्टर में भारतीय सेना ने एक बार फिर से सर्जिकल स्ट्राइक की है। हालांकि रक्षा मंत्रालय की तरफ से इस पर आधिकारिक बयान आ गया है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान की सीमा में घुसकर कोई स्ट्राइक नहीं की गई है।

सेना ने दोनों आतंकियों को मार गिराया
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि बालाकोट सेक्टर में एलओसी पर दो आतंकवादी भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। उन्हें उनके मिशन में नाकाम किया गया है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि दो आतंकवादी बालाकोट सेक्टर में एलओसी पर खराब मौसम, कोहरे और टूटी सड़क का फायदा उठाकर घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। सेना को जैसे ही इसका पता चला, उन्होंने हमीरपुर क्षेत्र में दोनों आतंकियों को मार गिराया।

LOC पर सेना और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़
सेना के ऑपरेशन की जानकारी देते हुए जम्मू में तैनात डिफेंस स्पोक्सपर्सन लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्तवाल ने बताया, “पुलिस और एजेंसियों की खुफिया सूचना से पता चला कि एलओसी के उस पार आतंकवादी मौजूद हैं। इसके बाद निगरानी बढ़ा दी गई। जैसे ही दो आतंकियों ने भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की, उसके बाद सेना की उनके साथ मुठभेड़ शुरू हुई और दोनों को मार गिराया गया।”

भारतीय सेना ने बताया कि दोनों आतंकवादियों को मार गिराया गया है, लेकिन उनके शव को बरामद नहीं किया जा सका। ऐसा इसलिए क्योंकि सेना के साथ हुई मुठभेड़ में घायल होने के बाद दोनों आतंकी नियंत्रण रेखा को पार कर पाकिस्तान की सीमा में चले गए। इसके अलावा मुठभेड़ स्थल से एक एके-47 राइफल, दो मैगजीन, 30 कारतूस और पाकिस्तान में बनी हुई कुछ दवाइयां भी बरामद की गई है।

जम्मू कश्मीर में बढ़ी आतंकी गतिविधियां
वहीं एक रिपोर्ट के अनुसार जम्मू कश्मीर में धारा 370 के खत्म होने के बाद आतंकी गतिविधियों में वृद्धि देखी गई है। आंकड़ों के अनुसार अगस्त 2019 के बाद जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाओं में वृद्धि हुई है। 5 अगस्त 2019 से 16 जून 2023 तक के आंकड़ों के अनुसार 231 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। जम्मू डिवीजन में पिछले 4 सालों में 71% अधिक घुसपैठ की घटनाएं हुई है।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...