13.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यक्या नेहरू ने पहनी थी RSS जैसी खाकी निकर? हिमंता बिस्व सरमा...

क्या नेहरू ने पहनी थी RSS जैसी खाकी निकर? हिमंता बिस्व सरमा ने जो तस्वीर शेयर की, उसका पूरा किस्सा

Published on

गुवाहाटी

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बीच कई पुराने पन्ने भी खंगाले जा रहे हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू हाफ पैंट में नजर आ रहे हैं। उनकी ड्रेस राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों से मिलती-जुलती दिख रही है। 7 सितंबर को कन्याकुमारी से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई। इस वक्त यात्रा केरल में है। भारत जोड़ो यात्रा के बीच कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से एक तस्वीर पोस्ट हुई थी। इसमें आरएसएस की खाकी निकर को जलता हुआ दिखाया गया था। इस तस्वीर पर सियासी तकरार बढ़ा और बीजेपी ने कहा कि ये भारत जोड़ो नहीं आग लगाओ यात्रा है। अब हिमंता बिस्व सरमा ने जो तस्वीर पोस्ट की है उसे कांग्रेस पर ताजा अटैक माना जा रहा है।

हिमंता बिस्व सरमा ने ट्वीट करते हुए जवाहर लाल नेहरू की एक तस्वीर शेयर की है। इसमें सवाल पूछा गया है कि क्या आप उनकी भी हाफ पैंट को जलाएंगे? नेहरू की यह तस्वीर आजादी से पहले की बताई जा रही है। 1939 में अब के प्रयागराज और तब के इलाहाबाद में कांग्रेस सेवा दल का एक सम्मेलन हुआ था। नैनी में हुए इस सम्मेलन में नेहरू भी शामिल हुए थे। आरएसएस की स्थापना से एक साल पहले कांग्रेस सेवा दल बनाया गया था। इसके पहले अध्यक्ष पंडित नेहरू थे। उस दौर मे खाकी रंग के कपड़ों का ही प्रचलन ज्यादा था। सेवादल के कार्यकर्ता श्रमदान करते वक्त हाफ पैंट ही पहनते थे। कई बार नेहरू की इस तस्वीर को आरएसएस की शाखा का बताकर भी सवाल उठाए जा चुके हैं। जब पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी चार साल पहले नागपुर में आरएसएस के मुख्यालय गए थे,

इस तस्वीर में नेहरू ने सफेद रंग की टोपी लगाई हुई है। इंटरनेट पर कांग्रेस सेवा दल और नेहरू की इस ड्रेस में कई तस्वीर उपलब्ध है। आरएसएस के स्वयंसेवक काली टोपी पहनते हैं और नेहरू के शाखा में जाने वाला दावा इस लिहाज से भी गलत साबित हुआ। वायरल तस्वीर में मराठी में लिखा गया था- पं जवाहरलाल नेहरू आणि इतर नैते। इसका मतलब है जवाहर लाल नेहरू दूसरे नेताओं के साथ। साथ ही दूसरी लाइन में लिखा गया- 1939 साली उत्तर प्रदेशयातील नैनी येथील। इसका अर्थ है कि साल 1939 में उत्तर प्रदेश के नैनी में हुआ कार्यक्रम।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नामचीन कार्यकर्ता एचवी शेषाद्री ने हेडगेवार की जीवनी लिखी है। शेषाद्री के अनुसार जनवरी 1920 में एलवी पराजंपे ने भारत स्वयंसेवक मंडल की स्थापना की थी। इसमें हेडगेवार उनके प्रमुख सहयोगी थे। जुलाई के महीने में कोशिश की गई कि स्वंयसेवक मंडल के 1000-1500 स्वयंसेवियों को तैयार किया जाए। इन्हें नागुपर में होने वाली कांग्रेस की सालाना बैठक में योगदान देने के लिए तैयार करना था। हेडगेवार चाहते थे कि कांग्रेस के अधिवेशन में मंडल के सदस्य दूर से ही पहचान में आएं। इसके साथ ही ड्रेस में अनुसाशन भी झलके। ऐसे में उन्होंने मंडल सदस्यों के लिए खाकी शर्ट, खाकी निकर, खाकी टोपी, लंबे मोजे और जूतों का ड्रेस कोड तैयार था।

हाफ निकर के पीछे वास्तविक मंशा क्या थी इस बात की कोई ठोस जानकारी नहीं है। माना जाता है कि निकर का चुनाव संभवत शारीरिक कसरत को ध्यान में रखकर किया गया हो। वजह चाहे जो भी लेकिन यह सच है कि संघ की स्थापना से 5 साल पहले ही हेडगेवार संघ की यूनिफार्म तय कर चुके हैं। ऐसे में हाफ पैंट आरएसएस का हिस्सा होगा यह 1920 में ही तय हो चुका था। उस समय यूनिफॉर्म में खाकी टोपी भी थी लेकिन पांच साल बाद ही 1930 में खाकी टोपी के बदले काली टोपी कर दिया गया। 1939 में संघ ने अपनी शर्ट का रंग खाकी से बदलकर सफेद कर दिया था। इसके पीछे ब्रिटिश सेना की तरफ से संघ की ड्रेस और उनकी ड्रिल पर लगाई गई पाबंदी थी। बाद में संघ के जूते से लेकर बेल्ट तक में भी बदलाव किया गया। धीरे-धीरे संघ से खाकी रंग काफी हद तक गायब हो गया। बताया जाता है कि संघ में यह बदलाव समय की मांग और परिस्थितियों के अनुसार किए गए थे।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...