14.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेलखाया पिया कुछ नहीं, गिलास तोड़ा बारह आना.. लीजिए रोहित-विराट समेत पूरी...

खाया पिया कुछ नहीं, गिलास तोड़ा बारह आना.. लीजिए रोहित-विराट समेत पूरी टीम के पैसे भी कट गए

Published on

दुबई

भारतीय खिलाड़ियों पर विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के दौरान धीमी ओवरगति के लिए पूरी मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है, जबकि विवादित फैसले पर उन्हें आउट देने के लिये अंपायर के फैसले की आलोचना करने वाले शुभमन गिल पर 15 प्रतिशत अतिरिक्त जुर्माना लगा है। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर भी धीमी ओवरगति के लिए मैच फीस का 80 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

प्रति ओवर 20% जुर्माना, कट गए 10-10 लाख
ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 209 रन से जीता। आईसीसी ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा, ‘रविवार को आखिरी दिन का खेल खत्म होने के बाद ही इसकी पुष्टि हो गई कि धीमी ओवरगति के लिए भारत पूरी मैच फीस और ऑस्ट्रेलिया 80 प्रतिशत मैच फीस गंवाएगा।’ इसमें आगे कहा गया, ‘आईसीसी खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की आचार संहिता की धारा 2.22 के तहत खिलाड़ियों पर निर्धारित समय के भीतर ओवर पूरे नहीं करने पर प्रति ओवर 20 प्रतिशत का जुर्माना लगाया गया है।’

इसलिए गिल पर अधिक जुर्माना
भारतीय टीम निर्धारित समय के भीतर पांच ओवर पीछे थी जबकि ऑस्ट्रेलिया चार ओवर पीछे रह गया था। अंतिम एकादश में शामिल भारतीय खिलाड़ियों को 15 लाख रुपये प्रति टेस्ट ओर रिजर्व खिलाड़ियों को साढ़े सात लाख रुपये मिलते हैं। गिल को धारा 2.7 के उल्लंघन का दोषी पाया गया जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान किसी घटना की सार्वजनिक निंदा या अनुचित बयान से संबंधित है।

भारत की दूसरी पारी के दौरान टीवी अंपायर रिचर्ड केटलबरो ने गिल को आउट करार दिया जिनका कैच लपकते समय कैमरून ग्रीन का हाथ जमीन को छू गया था। उस दिन का खेल खत्म होने के बाद गिल ने टीवी स्क्रीन का रिप्ले शॉट सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इसे लेकर तमाम क्रिकेट एक्सपर्ट्स और पूर्व क्रिकेटर्स अलग-अलग राय रखते हैं। रिकी पोंटिंग ने कहा था कि कैच साफ था, जबकि हरभजन सिंह कई क्रिकेटरों का मानना था कि यहां थर्ड अंपायर से गलती हुई।

अब सवाल उठता है कि 100% मैच फीस तो ठीक, लेकिन अतिरिक्त 15% का बोझ किसकी जेब पर जाएगा। क्या शुभमन गिल खुद यह पैसे भरेंगे? हर किसी के मन में यह सवाल है। 10 लाख का 15% डेढ़ लाख रुपये होते हैं। जैसा कि आईपीएल में देखने को मिलता है कि फ्रेंचाइजी खुद खिलाड़ियों पर जुर्माने का पैसा भरती है। ऐसे में माना जा रहा है कि यह पैसा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ही भरेगी।

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...