12.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेलजमीन खोदकर विकेट उखाड़ दिया... बुमराह की जानलेवा यॉर्कर, मुश्किल से बची...

जमीन खोदकर विकेट उखाड़ दिया… बुमराह की जानलेवा यॉर्कर, मुश्किल से बची पृथ्वी शॉ की टांग

Published on

मुंबई

मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में आईपीएल के 17 वें सीजन का सबसे खतरनाक यॉर्कर डाला। पृथ्वी शॉ के खिलाफ बुमराह ने 12वें ओर की 5वीं गेंद बिल्कुल उनके पैरों के जड़ में किया। यॉर्कर इतनी तेज और सटीक थी कि पृथ्वी बस किसी तरह से खुद के पैर को बचा पाए। इस तरह गेंद ने जमीन को खोदते हुए विकेट को उड़ा दिया और वह बोल्ड हो गए। जसप्रीत बुमराह की इस गेंद को यॉर्कर ऑफ द आईपीएल 2024 भी कहा जा रहा है।

पृथ्वी शॉ के रूप में जसप्रीत बुमराह ने दिल्ली के खिलाफ अपना पहला विकेट हासिल किया। मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस मैच में पृथ्वी ने 40 गेंद में 66 रनों की दमदार पारी खेली। पृथ्वी ने 31 गेंद में फिफ्टी लगाया। आईपीएल के 17 वें सीजन में पृथ्वी शॉ का यह पहला अर्धशतक था। अपनी इस पारी में पृथ्वी ने 8 चौके और 3 छक्के भी लगाए।

जसप्रीत बुमराह का खतरनाक स्पेल
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बुमराह ने अपने चार ओवर के स्पेल में बल्लेबाजों की सांसे फुला दी। मुंबई के इस तेज गेंदबाज ने चार ओवर के स्पेल में सिर्फ 22 रन खर्च किए। इस स्पेल के कारण ही दिल्ली की टीम मैच में पूरी तरह से बाहर हो गई। अपनी गेंदबाजी में बुमराह ने पृथ्वी शॉ के अलावा अभिषेक पोरेल को भी आउट किया।

बैटिंग में मुंबई ने दिल्ली के सामने रखा था 235 रनों का लक्ष्य
दिल्ली के खिलाफ इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला था। दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत का टॉस जीतने का बाद का यह फैसला उनके खिलाफ चला गया। मुंबई की तरफ ईशान किशन और रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 80 रन जोड़ दिए। रोहित शर्मा ने मुंबई के लिए 27 गेंद में 49 रनों की पारी खेली।

रोहित शर्मा के अलावा मुंबई की तरफ के टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड ने तो अंतिम ओवरों में धूम मचा कर रख दी। शेफर्ड ने आखिरी ओवर में एनरिक नॉर्खिया को 32 रन कूट दिए। शेफर्ड ने सिर्फ 10 गेंद में 39 रन बनाए जबकि टिम डेविड ने 21 गेंद में 45 रनों का योगदान दिया जबकि ईशान किशन ने 23 गेंद में 42 रन बनाए। मुंबई के बल्लेबाजों के विध्वंसक बैटिंग के बाद दिल्ली की बैटिंग कुछ खास नहीं रही। लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली 20 ओवर में 205 रन ही बना सकी और इस तरह टीम ने 29 रन से मैच को जीत लिया।

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...